मनोरंजन

विलेन के किरदार में भी लूट चुकी हैं वाहवाही बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं

Rounak Dey
12 May 2023 5:21 PM GMT
विलेन के किरदार में भी लूट चुकी हैं वाहवाही बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं
x
चौंका देगी लिस्ट

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में किरदारों के साथ काफी प्रयोग किए हैं। चाहे कॉमेडी रोल हो या फिर विलेन का कैरेक्टर इन सभी रोल को कई एक्ट्रेस ने बखूबी बड़े पर्दे पर उतारा है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही खूबसूरत हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नकारात्मक भूमिका से दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इंडस्ट्री की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने फिल्मी करियर में करीना ने ज्यादातर हीरोइन की भूमिका निभाई है, लेकिन नकारात्मक किरदार को भी वह पर्दे पर बखूबी निभा चुकी हैं। फिल्म फिदा में वह नेगेटिव रोल में थीं, दर्शकों को उनका काम काफी पसंद आया था।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके लाखों फैंस हैं। प्रियंका इन दिनों भले ही हॉलीवुड में ज्यादा सक्रिय हों,

लेकिन हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं। फिल्म एतराज में उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया था, जिसकी लोगों ने जमकर तारीफ की थी।

काजोल को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। अब तक उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं।

पर्दे पर अक्सर हीरोइन के रूप में नजर आने वाली काजोल फिल्म गुप्त में अपने विलेन के किरदार की वजह से खूब फेमस हुई थीं। फिल्म में बॉबी देओल और मनीषा कोइराला लीड रोल थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

तब्बू हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक उन्होंने बॉलीवुड के कई सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। तब्बू की खासियत यह है कि वह हर किरदार में बिल्कुल फिट बैठ जाती हैं। अंधाधुन, हैदर और भूल भुलैया 2 में वह नेगेटिव रोल में नजर आ चुकी हैं।

Next Story