मनोरंजन

टीवी इंडस्ट्री की इन हसीनाओं ने इस वीक बटोरी जमकर लाइमलाइट, देखिए लिस्ट

Rounak Dey
19 Aug 2022 10:06 AM IST
टीवी इंडस्ट्री की इन हसीनाओं ने इस वीक बटोरी जमकर लाइमलाइट, देखिए लिस्ट
x
फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर सृति झा के बारे में बात करते नजर आते हैं।

टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स भी बॉलीवुड के स्टार्स से कम नहीं है। टीवी सितारे फैन फॉलोइंग के मामले में भी बॉलीवुड सेलेब्स को मात देते हैं। इस हफ्ते भी कई सितारों ने अपनी पर्सनैलिटी के दमकर सोशल मीडिया पर राज किया है। ये सितारे पूरे हफ्ते सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। हालांकि हर एक सितारे के लाइमलाइट बटोरने की वजह अलग है। आज हम आपको बताएंगे उन सेलेब्स के बारे में जिसने इस वीक जमकर लाइमलाइट बटोरी है। इस लिस्ट में कई बड़े बड़े सेलेब्स का नाम शामिल है। देखिए लिस्ट।


रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

रुपाली गांगुली का नाम घर घर में पहचाना जाने लगा है। बावजूद इसके रुपाली गांगुली टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना पाई हैं। हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि फैंस रुपाली गांगुली को प्यार नहीं करते। रुपाली गांगुली की हर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होती है।

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)

टीवी की इस नागिन ने फैंस के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। तेजस्वी प्रकाश का नागिन 6 खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। उसके बाद भी तेजस्वी प्रकाश का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik)

बिग बॉस जीतने के बाद रुबीना दिलाइक के सितारे भी बुलंदियों पर है। इस हफ्ते भी रुबीना दिलाइक फैंस के बीच छाई रहीं। खतरों के खिलाड़ी 12 के जरिए रुबीना दिलाइक ने फैंस का दिल जीत लिया। यही वजह है जो फेम बटोरने वाले सितारों की लिस्ट में रुबीना दिलाइक को तीसरी पोजिशन मिली है।

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya)

श्रद्धा आर्या ने बीते दिन ही अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। इससे पहले श्रद्धा आर्या ने अपने नए घर में कदम रखा था जहां पर उन्होंने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था। अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से श्रद्धा आर्या चर्चा का विषय बना हुई हैं।

सृति झा (Sriti Jha)

सृति झा भी फैंस की नजरों में आ चुकी हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 की ये हसीना फैंस का खूब एंटरटेनमेंट कर रही है। फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर सृति झा के बारे में बात करते नजर आते हैं।


Next Story