मनोरंजन

ये हैं बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने घर वालों की मर्जी से रचाई शादी, आप भी जानिए उनके नाम

SANTOSI TANDI
26 Sep 2023 7:12 AM GMT
ये हैं बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने घर वालों की मर्जी से रचाई शादी, आप भी जानिए उनके नाम
x
आप भी जानिए उनके नाम
अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के अफेयर की खबरें आती रहती है। कुछ अफेयर्स शादी में बदलती है तो कुछ किस्से यूं ही गुमनाम हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं जो अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहें, लेकिन शादी घर वालों की मर्जी से की। जानते हैं इस लिस्ट में कौन कौन से सेलेब्स शामिल हैं।
शाहिद कपूर
बॉलीवुड में चॉकलेट बॉय के नाम से मशहूर शाहिद कपूर का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। शाहिद कपूर यूं तो करीना कपूर के साथ डेट को लेकर लंबे वक्त तक चर्चा में बने रहे लेकिन दोनों की लव लाइफ शादी तक नहीं पहुंच सकी। दोनों का ब्रेकअप हो गया। आखिरकार शाहिद ने साल 2015 में घर वालों की मर्जी से मीरा राजपूत से शादी कर ली। मीरा शाहिद से तेरा साल छोटी हैं। बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा कपूर एक धार्मिक कार्यक्रम में मिले थे। और यहीं से दोनों के शादी की बात शुरू हुई थी।
करिश्मा कपूर
90 के दशक की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है। एक वक्त था जब करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता जग जाहिर था। बच्चन परिवार ने करिश्मा को अपनी बहू के रूप में ऑफिशियल स्वीकार भी किया था। लेकिन अफसोस किसी कारणवश यह रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका। बाद में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से अरेंज मैरिज की थी। हालांकि दोनों की शादी कामयाब नहीं रही और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दिक्षित का भी कई को-एक्टर्स के साथ अफेयर रहा, लेकिन किसी के साथ भी बात शादी तक नहीं पहुंची और आखिरकार साल 1999 में माधुरी ने यूएस बेस्ड डॉक्टर नेने से शादी कर ली। शादी को 22 साल पूरे हो गए हैं। कपल दो बच्चों के माता-पिता है और एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
नील नितिन मुकेश
अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी परिवार वालों की मर्जी से ही अरेंज मैरिज की है। उन्होंने साल 2017 में रुक्मिणी सहाय से उदयपुर के रेडिसन ब्लू में शादी की थी।
विवेक ओबेरॉय
इस लिस्ट में विवेक ओबरॉय का नाम भी शामिल है। विवेक ओबरॉय का नाम कई सारी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। उनमें से एक बॉलीवुड की अदाकारा ऐश्वर्या राय भी थीं लेकिन मामला शादी तक नहीं पहुंचा और आखिरकार विवेक ओबरॉय ने भी साल 2010 में अरेंज मैरिज की। उन्होंने प्रियंका अल्वा से शादी की है।
ऋतिक रोशन के पिता और 80 के दशक के मशहूर अभिनेता राकेश रोशन ने भी पिंकी रोशन से अरेंज मैरिज शादी की थी। इसके अलावा इस लिस्ट में गोविंदा का भी नाम शामिल है। गोविंद ने भी सुनीता आहूजा से अरेंज मैरिज की थी।
Next Story