मनोरंजन
ये हैं बिग बॉस 16 के टॉप 9 सदस्य, जीतने के लिए हर लिमिट करेंगे क्रॉस
Rounak Dey
16 Jan 2023 11:33 AM GMT

x
इस सीजन के टॉप 9 कंटेस्टेंट्स हैं। आइए नजर डालते हैं इन सदस्यों पर....
Bigg Boss 16: कलर्स टीवी का सबसे धमाकेदार रियलिटी शो बिग बॉस 16 में बीते एपिसोड में साजिद खान घर के आउट हो गए, जिससे सभी घरवालों को जोर का झटका लगा है। साजिद खान के बाहर जाने के बाद शिव ठाकरे की मंडली कमजोर पड़ गई है। अब इसमें मात्र चार सदस्य ही बचे हैं। कुछ देर पहले ही बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें टिकट टू फिनाले टास्क को लेकर बात की गई है। इस क्लिप में बिग बॉस ने ये भी बताया है कि अब घर में जो सदस्य मौजूद है वही इस सीजन के टॉप 9 कंटेस्टेंट्स हैं। आइए नजर डालते हैं इन सदस्यों पर....
शिव ठाकरे (Shiv Thakare)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शिव ठाकरे का है। फैंस शिव को जीताने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। शिव ठाकरे ने अपने गेम प्ले से भी सभी का दिल जीता है। अब वो मंडली को भी लीड करने वाले हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary)
प्रियंका चाहर बिग बॉस 16 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं। वो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अंकित गुप्ता के जाने के बाद भी वो अबतक इस घर में टिकी हई है और लोगों का ये भी मानना है कि प्रियंका ही ये सीजन जीतने वाली हैं।
एमसी स्टेम ( MC Stan)
एमसी स्टेन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। साथ ही उनका स्टाइल भी निराला है। बताया जा रहा है कि एमसी स्टेन भी इस शो को अपने नाम कर सकते हैं।
सुंबुल तौकीर खान (Sumbul touqueer Khan)
सुंबुल तौकीर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी अपने फैंस का दिल जीता है। बता दें कि साजिद खान ने सुंबुल को घर का सबसे मजबूत सदस्य बताया था।
टीना दत्ता ( Tina Datta)
टीना दत्ता बिग बॉस 16 की सबसे चर्चित सदस्य हैं। उन्हें भी लोग मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में देखते हैं। उनका भी नाम टॉप 9 लिस्ट में शामिल है।
अर्चना गौतम (Archana Gautam)
बिग बॉस 16 की ड्रामा क्वीन अर्चना गौतम को भी लोग खूब पसंद करते हैं। घर में कोई भी मेहमान जाता है तो सबसे पहले अर्चना की तारीफ करता है।
Next Story