मनोरंजन

गोविंदा की भांजी रागिनी के शादी के बारे में हैं ये विचार, प्रीति ने की प्रियंका के साथ मस्ती, देखें

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 12:28 PM GMT
गोविंदा की भांजी रागिनी के शादी के बारे में हैं ये विचार, प्रीति ने की प्रियंका के साथ मस्ती, देखें
x
प्रीति ने की प्रियंका के साथ मस्ती, देखें
एक्ट्रेस रागिनी खन्ना मशहूर एक्टर गोविंदा की भांजी हैं। रागिनी को टीवी शो ‘ससुराल गेंदा फूल’ की बदौलत घर-घर में पहचान मिली। रागिनी 10 साल से ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। अब रागिनी पर्सनल लाइफ पर भी फोकस करना चाहती हैं। रागिनी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरी मां ने घर में लगभग मैरिज ब्यूरो खोल रखा है।
वो मेरे लिए प्रपोजल्स देख रही हैं। मुझे लगता है कि अब ये शादी के लिए सही समय है।उम्मीद है कि ये जल्दी होगा। मेरे पार्टनर में क्या क्वालिटी चाहिए उसे लेकर मेरी कोई बहुत लंबी लिस्ट नहीं है। फिर भी मैं चाहती हूं कि वह मुंबई बेस्ड हो। मैंने बहुत मेहनत की है और मैं आगे भी शोबिज में एक्टिव रहना चाहती हूं। मैंने करिअर को 10 साल दिए हैं और अब मैं खुद पर फोकस करना चाहती हूं।
जब मैं ‘ससुराल गेंदा फूल’ कर रही थी तो मैंने बहुत सारे हेल्थ इश्यू फेस किए थे। मैं लगभग हॉस्पिटलाइज्ड हो गई थी इसीलिए मैं रियलिटी शो, लाइव इवेंट और फिल्म की तरफ मूव हुई लेकिन उन एक्टर्स की तरह जिन्होंने फिल्मों के लिए टीवी को छोड़ दिया मैं ऐसा नहीं करूंगी. मैं जो भी आज हूं, मुझे वो टीवी ने बनाया है।
जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में पहुंचीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा
जब से बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा अपने-अपने पार्टनर के साथ शादी करने के बाद लॉस एंजिल्स चली गईं, तब से वे अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आती हैं। हाल ही में दोनों को जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में मस्ती करते देखा गया। अब प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम पर इस कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर किया है।
वीडियो की शुरुआत प्रीति ने कार्यक्रम स्थल से खुद की झलक दिखाने से की। इसके बाद वीडियो में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में जो जोनास, निक जोनास और केविन जोनास दिखे। कॉन्सर्ट में आमंत्रित करने के लिए प्रीति ने प्रियंका को थैक्स कहा है। प्रीति ने लिखा, “क्या मजेदार रात है और जोनास ब्रदर्स के म्यूजिक से परिचित होने का क्या मजेदार तरीका है। इतनी अद्भुत मेजबान होने के लिए प्रियंका चोपड़ा को बहुत-बहुत धन्यवाद।
निक जोनस तुम लोगों ने कल रात मार डाला। यह एक बेहतरीन परफॉर्मेंस था। बाकी टूर के लिए शुभकामनाएं। कल रात मैं आपकी ऑफिशियल तौर पर फैन बन गई।” उल्लेखनीय है कि प्रीति की पहली फिल्म 1998 में आई ‘दिल से’ थी, जबकि प्रियंका ने वर्ष 2003 में ‘द हीरो’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Next Story