मनोरंजन

पवन सिंह के साथ जमती हैं इन एक्ट्रेसेस की जोड़ी, ऑन स्क्रीन मचा चुके हैं गदर

Rounak Dey
26 Jan 2023 7:53 AM IST
पवन सिंह के साथ जमती हैं इन एक्ट्रेसेस की जोड़ी, ऑन स्क्रीन मचा चुके हैं गदर
x
इस लिस्ट में अक्षरा सिंह से लेकर मोनालिसा तक का नाम शामिल है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। इतना ही नहीं वो हर मामले में खेसारी लाल यादव को टक्कर देते हैं। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने कई हसीनाओं के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस किया है। आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पवन सिंह के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस किया है। इस लिस्ट में अक्षरा सिंह से लेकर मोनालिसा तक का नाम शामिल है।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। इन दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया हैं। बता दें कि दोनों ने एक दूसरे डेट भी किया था। हालांकि बाद में पवन और अक्षरा के रास्ते अलग हो गए।
काजल राघवानी
भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी और पवन सिंह ने कई म्यूजिक वीडियोज में अपना जलवा बिखेरा हैं। इन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती हैं।
रानी चटर्जी
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी और पवन सिंह को साथ देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैं।
मोनालिसा
बता दें कि पवन सिंह ने भोजपुरी से टीवी तक में काम कर चुकी एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ भी ऑन स्क्रीन रोमांस किया है। दोनों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है।

Next Story