मनोरंजन

इन अभिनेत्रियों ने किया शाहरुख की फिल्म से डेब्यू, जानें कौन रहा हिट और कौन फ्लॉप?

Neha Dani
26 Jan 2023 3:26 AM GMT
इन अभिनेत्रियों ने किया शाहरुख की फिल्म से डेब्यू, जानें कौन रहा हिट और कौन फ्लॉप?
x
जिन्होंने किंग खान के साथ डेब्यू किया है।
Actress Who Debut With Shahrukh Khan Film: शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं, जिनकी फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और आते ही इस फिल्म ने ट्विटर पर तहलका मचा दिया। फिल्म का नाम रिलीज से पहले तो ट्रेंड में बना हुआ ही था लेकिन अब चर्चा और ज्यादा तेज हो गई है। हर को फिल्म देखने के बाद शाहरुख खान की तारीफ कर रहा है। इस फिल्म में दीपिका भी हैं, जो अपनी एक्टिंग के लिए लोगों का वाहवाही लूट रही हैं। हालांकि, शाहरुख के साथ यह दीपिका की पहली फिल्म नही हैं। इससे पहले भी दोनों साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इतना ही नहीं, दीपिका ने शाहरुख की फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आइए आपको दीपिका के अलावा उन हसीनाओं के बारे में बताते हैं, जिन्होंने किंग खान के साथ डेब्यू किया है।
महिमा चौधरी
शाहरुख खान की अभिनेत्रियों में महिमा चौधरी भी शामिल हैं। महिमा की पहली हिंदी फिल्म का नाम 'परदेस' है, जिसमें शाहरुख खान भी नजर आए थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने पसंद किया था।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के जरिए डेब्यू किया था। फिल्म में अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी को प्यार मिला। फैंस ने एक्ट्रेस की सादगी की तारीफ भी की।
प्रीति जिंटा
इस लिस्ट में प्रीति जिंटा का नाम भी शामिल है, जो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिल से' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ मनीषा कोइराला भी थीं। इसके बाद प्रीति ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं और अब वह विदेश में सेटल हो गईं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम बाजीगर फिल्म से रखा था, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस का रोल काफी छोटा था लेकिन उन्हें लाइमलाइट खूब मिली।

Next Story