मनोरंजन

इन एक्ट्रेस ने धर्म के लिए एक झटके में छोड़ दी एक्टिंग

Rounak Dey
3 Jun 2023 12:33 AM IST
इन एक्ट्रेस ने धर्म के लिए एक झटके में छोड़ दी एक्टिंग
x
कोई बनी नन तो किसी ने दिया इस्लाम का हवाला

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां हर कोई जाना चाहता है। लोग इस फिल्म इंडस्ट्री से काफी आकर्षित होते हैं। यहां हर दिन इंडस्ट्री में नए चेहरे देखने को मिलते हैं। हालांकि कई ऐसे चेहरे हैं जो इस ग्लैमरस दुनिया में आए तो जरूर, लेकिन ज्यादा दिन तक टिक न सके। उनके नहीं टिक पाने की वजह उनके आध्यात्मिक विचार हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियो के बारे में बताएंगे जिन्होंने शोबिज की ग्लैमरस दुनिया छोड़ आध्यात्मिक जागृति को चुना और साध्वी बन गईं।

बिग बॉस फेम सोफिया हयात ने बॉलीवुड फिल्मों में एक से एक तमाम बोल्ड सीन फिल्माए हैं। फिलहाल वह फिल्मों और रियलिटी शोज से दूर एक नन के तौर पर अपनी जिंदगी जी रही हैं। सोफिया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है और अध्यात्मिकता से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

खबरें हैं कि भोजपुरी अभिनेत्री सबा खान ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है। उन्होंने इस्लाम की खातिर यह रास्ता चुना और इसके बाद शादी भी कर ली थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

महज 2 फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली जायरा वसीम को यूं तो किसी पहचान की जरूरत नहीं है। पहली फिल्म दंगल सुपरहिट होते ही फैंस जायरा को दंगल गर्ल के नाम से जानने लगे। इसके कुछ दिन बाद जायरा ने सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान करते हुए सभी को चौंका दिया था।

Next Story