मनोरंजन

रश्मिका मंदाना समेत इन एक्ट्रेस को मिल चुका है नेशनल क्रश का टैग

Manish Sahu
27 July 2023 10:08 AM GMT
रश्मिका मंदाना समेत इन एक्ट्रेस को मिल चुका है नेशनल क्रश का टैग
x
मनोरंजन: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री नेशनल क्रश बन गई है। हालांकि आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें पहले ही नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारें में कुछ खास बातें।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका ने कन्नड़ फिल्में करने के बाद तेलुगू इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह टॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट एक्ट्रेस बन गई थीं। यहीं कारण है कि फिल्म पुष्पा के बाद अभिनेत्री को गूगल ने 2020 का नेशनल क्रश घोषित किया था।
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी को भी नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है। दिशा पाटनी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई है। दिशा अपनी कोई भी फोटो शेयर करती है वह मिनटों में वायरल हो जाता है। यही कारण है कि उन्हें नेशनल क्रश का टैग दिया गया था।
मानुषी छिल्लर
साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मानुषी छिल्लर के करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। मानुषी को भी नेशनल क्रश कै टैग मिल चुका है। मानुषी छिल्लर फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। हालांकि अभी तक कोई फिल्म उनकी सुपरहिट साबित नहीं हुई है।
शर्ली सेतिया
शर्ली सेतिया के चाहने वालों की कमी नहीं है। यूट्यूब पर लाखों में फॉलोवर्स है शर्ली सेतिया के पास। उनके हर एक पोस्ट पर करोड़ो में लाइक आते हैं। शर्ली सेतिया के चाहने वालों की लंबी लिस्ट है। उन्हें भी नेशनल क्रश कै टैग मिल चुका है।
Next Story