मनोरंजन
अजय देवगन के साथ इन एक्ट्रेसेस ने नहीं किया काम, लिस्ट में प्रियंका और दीपिका का नाम भी शामिल
Rounak Dey
18 Oct 2022 8:53 AM IST

x
इस फिल्म में अजय देवगन का कैमियो था।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था। अजय देवगन ने इसके बाद पीछ मुड़कर नहीं देखा और कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर में तमाम एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है और उन एक्ट्रेसेस के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन ने अपने अब तक के 31 साल के करियर में कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस के साथ फिल्में नहीं की हैं। आइए जानते हैं उनके एक्ट्रेसेस के नाम...
प्रियंका चोपड़ा
अजय देवगन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ एक भी फिल्म में काम नहीं किया है। प्रियंका चोपड़ा ने कई हिट फिल्में दी हैं और तमाम बड़े एक्टर्स के साथ किया है।
दीपिका पादुकोण
अजय देवगन ने दीपिका पादुकोण के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े एक्टर्स के साथ फिल्में की हैं।
अनुष्का शर्मा
अजय देवगन और अनुष्का शर्मा की अभी तक किसी फिल्म में जोड़ी नहीं बनी है। हालांकि, बीच में कई बार ये बात सामने आई हैं कि अजय देवगन और अनुष्का शर्मा साथ में फिल्म कर सकते हैं।
दिशा पाटनी
अजय देवगन ने एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ एक भी फिल्म नहीं की है। अब आने वाला समय बताएगा कि अजय देवगन और दिशा पाटनी किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे या नहीं।
कृति सेनन
अजय देवगन ने कृति सेनन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर काम नहीं किया है। कृति सेनन ने अब तक कई फिल्म की हैं और इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है।
कटरीना कैफ
अजय देवगन और कटरीना कैफ की अब तक किसी फिल्म में जोड़ी नहीं बनी है। हालांकि, फिल्म 'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ और अक्षय कुमार थे और इस फिल्म में अजय देवगन का कैमियो था।
Next Story





