मनोरंजन
बिग बॉस 16 के ऑफर को इन 9 TV सितारों ने मारी लात, सलमान के घर में कैद होने से लगता है डर
Rounak Dey
11 Sep 2022 10:07 AM GMT

x
ऐसे में अर्जुन बिजलानी ने बिग बॉस के ऑफर को ठुकरा दिया है।
बिग बॉस 16 के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। मेकर्स ने बिग बॉस 16 की तैयारी पूरी कर ली है। बिग बॉस 16 का घर लगभग बनकर तैयार है। वहीं शो की थीम और कंटेस्टेंट्स पर से भी पर्दा हट गया है। बीते कुछ समय में कई सितारों का नाम बिग बॉस 16 के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि इनमें से कई सितारों ने बिग बॉस 16 के ऑफर को मिनटों में ठुकरा दिया। इस लिस्ट में अविनाश रेखी, फैजल खान, शिवांगी जोशी, दिव्यांका त्रिपाठी, नेहा धूपिया, अर्जुन बिजलानी और जेनिफर विंगेट जैसे सितारों का नाम शामिल है।
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)
बालिका वधू 2 स्टार शिवांगी जोशी को भी बिग बॉस 16 के घर में कैद होने का मौका मिला था। शिवांगी जोशी ने आनन फानन बिग बॉस 16 के मेकर्स को ठेंगा दिखा दिया। शिवांगी जोशी फिलहाल बिग बॉस 16 में नहीं जाना चाहतीं।
विवियन डीसेना (Vivian Dsena)
विवियन डीसेना ने कुछ समय पहले ही बिग बॉस 16 में काम करने पर चुप्पी तोड़ी है। विवियन डीसेना ने दावा किया था कि बिग बॉस 16 का फॉर्मेट उनके लिए नहीं बना है। वो बिग बॉस 16 के घर में एक दिन भी नहीं टिक पाएंगे।
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)
जेनिफर विंगेट भी बिग बॉस के नाम से ही डर जाती हैं। बीते कुछ सालों में कई बार जेनिफर विंगेट के पास बिग बॉस के ऑफर जा चुके हैं। जेनिफर विंगेट हर बार इस शो में जाने से इनकार कर देती हैं।
अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)
अर्जुन बिजलानी इस समय रविवार विद स्टार परिवार को होस्ट करने में जुटे हुए हैं। अर्जुन बिजलानी के पास फिलहाल काम की कमी नहीं है। ऐसे में अर्जुन बिजलानी ने बिग बॉस के ऑफर को ठुकरा दिया है।

Rounak Dey
Next Story