मनोरंजन

रोहित शेट्टी की आने वाली ये 5 फिल्में

Manish Sahu
18 Sept 2023 7:34 PM IST
रोहित शेट्टी की आने वाली ये 5 फिल्में
x
मनोरंजन: यहां हम आपको रोहित शेट्टी की उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एटली के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की 'जवान' की रिकॉर्ड तोड़ेगी. 'जवान' ने भारत में 74 करोड़ रुपए की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की थी. जवान ने अबतक दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आइए अब जानते है रोहित शेट्टी उन फिल्मों के बारे में, जो 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी.
साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म 'सिंबा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान लीड रोल में थे. यह कॉप यूनिवर्स की दूसरी फिल्म थी. अब रोहित इसके सीक्वल का प्लान कर रहे हैं. (फिल्म पोस्टर)
रोहित शेट्टी अपनी 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की 5 किस्त- 'गोलमाल 5' लेकर आने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक रोहित की पाइपलाइन में यह फिल्म काफी समय से हैं. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े समेत कई स्टार थे. इस फ्रेंचाइजी की अबतक की सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर हुई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर कोरोना वायरस महामारी के नियमों के बीच रिलीज हुई 'सूर्यवंशी' ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की. फिल्म के आखिरी में इसके सीक्वल का हिंट दिया गया था. (फिल्म पोस्टर)
रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी लीड रोल में होंगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
साल 1989 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राम लखन' का रीमेक भी रोहित शेट्टी बनाने वाले हैं. इसके लिए कास्टिंग का काम चल रहा है. राम लखन को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था. इसमें जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थे.
Next Story