मनोरंजन

सादगी से भरी एक्ट्रेस साई पल्लवी की ये 5 तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल

Ritisha Jaiswal
7 April 2022 3:59 PM IST
सादगी से भरी एक्ट्रेस साई पल्लवी की ये 5 तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल
x
साउथ फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्री और शानदार डांसर साई पल्लवी को आज भला कौन नहीं जानता. मलयालम फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका निभाने वालीं साई की सादगी देखने वालों के दिलों पर छा गई.

साउथ फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्री और शानदार डांसर साई पल्लवीको आज भला कौन नहीं जानता. मलयालम फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका निभाने वालीं साई की सादगी देखने वालों के दिलों पर छा गई. साई अक्सर इंडियन आउटफिट में देखी जाती हैं. बिना मेकअप भी वे बेहद प्यारी लगती हैं. उनके चेहरे की मुस्कान ही उनका सबसे खूबसूरत गहना है, जो हमेशा उनके साथ रहता है. साई की ऐसी ही कुछ खूबसूरत तस्वीरों पर नजर डालते हैं, जिसे देखने के बाद आप भी उनकी सादगी के फैन हो जाएंगे.

दरअसल, साई पल्लवी कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं. उनके पास मेडिकल की डिग्री है. अगर साई फिल्मों में काम न कर रही होती तो आज एक कार्डियोलॉजिस्ट होतीं. मेडिकल स्टडी के दौरान ही उन्हें फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका ऑफर हुई. इस फिल्म में बेहतरीन काम के लिए एक्ट्रेस को साउथ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था.
साई पल्लवी की सादगी ही उनकी खूबसूरती को बढ़ाती है. अब तक महज 15 फिल्मों में काम करने वालीं साई ने बहुत ही कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है. इंडियन ट्रेडिशनल वियर को कैरी करने में साई का कोई जवाब नहीं है.
इस तस्वीर में बंगाली साड़ी और मेकअप के साथ साई बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. साई को साड़ी पहनना बेहद पसंद है. उन्हें हर तरह की साड़ियों में देखा जाता है. नेट, जॉर्जेट या सिल्क हर तरह की साड़ी को वह बखूबी कैरी करती है.
अक्सर इंडियन लुक में नजर आने वालीं साई जब वेस्टर्न वियर में दिखती हैं तो और भी कमाल नजर आती हैं. साई 'सिंघम' का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार सूर्या के साथ 'एनजीके' में भी काम कर चुकी हैं. आज सोशल मीडिया पर भी साई पल्लवी बेहद पॉपुलर चेहरा हैं.चमक धमक से दूर सादगी के साथ लाइफ जीने वालीं साई पल्लवी कैजुअल लुक में भी बहुत हसीन दिखती हैं. येलो कलर के इस फुल लेंथ स्कर्ट और स्लीवलेस टॉप में खुले बालों के साथ खिलखिलाती साई किसी का भी दिल जीत लें.














Next Story