मनोरंजन

डंकी सहित इस साल के अंत तक रिलीज होने वाली हैं ये 5 बड़ी फिल्में

SANTOSI TANDI
6 Oct 2023 7:25 AM GMT
डंकी सहित इस साल के अंत तक रिलीज होने वाली हैं ये 5 बड़ी फिल्में
x
रिलीज होने वाली हैं ये 5 बड़ी फिल्में
साल 2023 सिनेमा लवर्स के लिए काफी स्पेशल होने वाला है। साल 2023 के अंत तक कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पठान और जवान के जबरदस्त सक्सेस के बाद शाहरुख खान की डंकी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा भी कई बड़ी फिल्में कतार में हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
सालार
साउथ एक्टर प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म सलार-पार्ट वन- सीजफायर भी इस साल के अंत तक रिलीज होने जा रही है। कुछ वक्त तक डंकी के साथ क्लैश को लेकर फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर सुर्खियों में थी लेकिन प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है,वहीं फिल्म में श्रुति हासन बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी।
एनिमल
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी इस साल के अंत तक रिलीज होने जा रही है। फिल्म की नई डेट घोषित हो गई है। बता दें कि ये फिल्म 11 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन क्लैश के कारण फिल्म पोस्टपोन हो गई।अब ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं।
इमरजेंसी
कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी भी इसी साल के अंत तक रिलीज होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक आप 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में फिल्म देख पाएंगे। बता दें कि फिल्म में कंगना रनौत,भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में हैं।
टाइगर 3
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का भी लोगों को बेसबरी से इंतेजार है। ये फिल्म भी इस साल के अंत तक ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टीजर लॉन्च कर दिया गया है जबकी फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। हालांकि फिल्म रिलीज की डेट को लेकर कोई भी ऐसी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। सलमान इस फिल्म में भी फुल एक्शन में नजर आएंगे, वहीं फिल्म में कैटरीना कैफ बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी।
गणपत
एक्शन हीरो के नाम से मशहूर टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत भी इस साल के अंत तक रिलीज होने जा रही है। बीते दिन इस फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया था। वहीं फिल्म 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।वहीं फिल्म में कृति सेनन बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी।
Next Story