मनोरंजन

Kapil के शो में धूम मचाएंगे ये 3 दिग्गज

Mohammed Raziq
13 Jun 2024 11:58 AM IST
Kapil के शो में धूम मचाएंगे ये 3 दिग्गज
x
Mumbai मुंबई : ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर चल रहे कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड का प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है। यह एपिसोड शनिवार (15 जून) को रात 8 बजे स्ट्रीम होगा। इस सप्ताह शो में प्रसिद्ध सिंगर और रैपर बादशाह नजर आएंगे। उनके साथ जाने-माने रैपर डिवाइन और करण औजला भी मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि शो के अब तक 11 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। नेटफ्लिक्स ने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें तीनों मेहमान खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। कैप्शन में लिखा, “काम 25 हो या 50 सब छोड़ दो,
क्योंकि इस शनिवार, रैप इंडस्ट्री के कोहिनूर बादशाह
, डिवाइन और करण औजला स्टेज पर आग लगाने आ रहे हैं।” कपिल ने प्रोमो में पहले तो रैपर डिवाइन की चुटकी ली।

कपिल ने डिवाइन के रैप के टाइटल ‘गुना हगार’, ‘गली गैंग’, ‘पाप पुण्य’ आदि पर चुटकी ली और कहा कि क्या आपने राइटर तिहाड़ जेल से हायर किया है। कपिल के इतना कहते ही सबकी हंसी छूट गई। इसके बाद कपिल ने बादशाह से पूछा, “पाजी कभी फैन की वजह से कोई तकलीफ या ऐसा महसूस हुआ कि यह क्या हो रहा है?” इस पर बादशाह ने बताया कि उनके एक फैन की मुलाकात वॉशरूम में हुई, जहां उसने उनके साथ सेल्फी लेने की मांग की। बादशाह के इस खुलासे के बाद शो में जमकर ठहाके लगे।
Next Story