मनोरंजन

साल 2022 में रहा इन 10 बॉलीवुड सितारों का दबदबा, छाया कार्तिक का भी जलवा

Neha Dani
21 Jan 2023 2:12 AM GMT
साल 2022 में रहा इन 10 बॉलीवुड सितारों का दबदबा, छाया कार्तिक का भी जलवा
x
इन 10 सितारों का नाम शामिल है। यहां देखें इन टॉप 10 सितारों की लिस्ट।
भले ही साल 2022 बॉलीवुड फिल्मों के लिए खास अच्छा नहीं रहा हो। बावजूद इसके कई बॉलीवुड सितारे दर्शकों के बीच सुर्खियों में बने रहे। इस खास लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। ये लिस्ट ऑरमेक्स मीडिया ने जारी की है। ऑरमेक्स मीडिया की इस रिपोर्ट में अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक, इन 10 सितारों का नाम शामिल है। यहां देखें इन टॉप 10 सितारों की लिस्ट।
टॉप पर हैं अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पर है। सुपरस्टार अक्षय कुमार का जलवा बीते साल दर्शकों पर छाया रहा। एक्टर की फिल्में भले ही खास न चली हों मगर वो साल भर सुर्खियों में बने रहे।
कायम है शाहरुख खान की सत्ता (Shah Rukh Khan)
सुपरस्टार शाहरुख खान बीते 4 साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। फिर भी उनका दबदबा कायम है। सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
तीसरे नंबर पर है सलमान खान (Salman Khan)
सुपरस्टार सलमान खान का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। सलमान खान की साल 2022 में एक भी फिल्म थियेटर नहीं पहुंची। जिसका असर उनकी पॉपुलेरिटी पर पड़ा है।
चौथे नंबर पर हैं ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)
सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। बीते साल ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा सिल्वर स्क्रीन पर पहुंची थी। मगर ये फिल्म खास कमाल नहीं कर सकी थी।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने मारी टॉप 5 में एंट्री
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर एंट्री मारी है। रणबीर कपूर की बीते साल 2 फिल्में रिलीज हुईं। उनकी फिल्म शेरशाह जहां खास नहीं चली तो वहीं ब्रह्मास्त्र ने ताबड़तोड़ कमाई की थी।
Next Story