मनोरंजन
मेरे और करण जौहर के अंदर 'दिल्ली की आंटी' है: रणवीर सिंह
jantaserishta.com
18 July 2023 5:01 PM IST

x
मुंबई: अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'वे कमलिया' के लॉन्च पर मुख्य जोड़ी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने निर्देशक करण जौहर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। लॉन्च के दौरान दोनों से करण के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया।
आलिया, जो एक इंटेलेक्चुअल बंगाली जर्नलिस्ट रानी चटर्जी का किरदार निभा रही हैं, ने जवाब देते हुए कहा: "रणवीर और करण का जो एप्रिसिएशन है, वह मैंने कहीं और नहीं देखा। करण और मैं फ्लो के साथ चलना चाहते हैं। हमने तो बस मजे किये।"
रणवीर के पास 51 वर्षीय फिल्ममेकर के बारे में शेयर करने के लिए कुछ मजेदार बातें थी। उन्होंने कहा, "करण या मेरे अंदर ऐसा मर्द है जिनके अंदर दिल्ली की आंटी है।" तेजतर्रार पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा का किरदार निभा रहे रणवीर ने कहा, "हम कपड़ों, ब्रांड के बारे में बात करते हैं। करण जन्म से ही एंटरटेनर हैं। मैं अभी उठा और सेट पर जाने के लिए उत्सुक था। यह एक तरह का दोस्तों का गेट टुगेदर था।"
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में आलिया-रणवीर शादी करने से पहले एक-दूसरे के परिवारों के साथ रहने का फैसला करते हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई, नई दिल्ली, रूस और जम्मू-कश्मीर में की गई है।
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित 2019 की फिल्म 'गली बॉय' के बाद इस फिल्म में आलिया और रणवीर एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित यह फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Tagsरॉकी और रानी की प्रेम कहानीरणवीर सिंहकरण जौहरआलिया भट्टRocky and Rani's love storyRanveer SinghKaran JoharAlia Bhatt
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





