धर्म-अध्यात्म

जून में होगा 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए महीना रहेगा शुभ

HARRY
22 May 2023 3:01 PM GMT
जून में होगा 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए महीना रहेगा शुभ
x
इन राशियों के लिए महीना रहेगा शुभ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी नौ ग्रह एक नियमित और निश्चित अंतराल पर हर माह अपनी राशि बदलते हैं। इस क्रम में जून का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला है। जून माह में कई महत्वपूर्ण और बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है

तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। जून के महीने में 5 प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। ऐसे में कुछ राशियों के लिए इन ग्रहों का परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। आइए जानते हैं जून के महीने में कब-कब और किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा।

जून के महीने में सबसे पहले बुद्धि वाणी के कारक ग्रह बुध का गोचर होगा। 7 जून को बुध बृषभ राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी की कुंडली में बुध शुभ भाव में होते हैं यह व्यक्ति को तेज बुद्धि, अच्छी सफलता और जीवन में मान-सम्मान दिलाते हैं। बुध 7 जून 2023 को शाम के 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि बदलने को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य 15 जून को वृषभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, नेतृत्व कौशल और धन के कारक होते हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य शुभ स्थान पर होते हैं उन्हें हमेशा उच्च सफलता दिलाते हैं।

Next Story