मनोरंजन

ओटीटी स्पेस में फिल्मों की कोई कमी नहीं होने वाली

Kajal Dubey
27 Feb 2023 3:57 PM GMT
ओटीटी स्पेस में फिल्मों की कोई कमी नहीं होने वाली
x

फाइल फोटो 

फिल्म से शर्मिला टैगोर भी लम्बे अर्से बाद अभिनय की दुनिया में लौट रही
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मार्च का महीना ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए काफी अहम होने जा रहा है, क्योंकि सिनेमाघरों में फिल्मों की रिलीज का कैलेंडर काफी खाली है।
सिनेमाघरों में जहां तू झूठी मैं मक्कार, ज्विगाटो, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे और भोला रिलीज होंगी तो ओटीटी पर भी कुछ नयी फिल्में सीधे रिलीज हो रही हैं, जिनमें कई बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है। वहीं, हॉलीवुड के अलावा दक्षिण भारत से भी कुछ दिलचस्प फिल्में आ रही हैं। पूरी लिस्ट यहां हाजिर है।
1 मार्च
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर गुलमोहर फिल्म स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की स्टार कास्ट में शर्मिला टैगोर, मनोज बाजपेयी, अमोल पालेकर, सिमरन, सूरज शर्मा शामिल हैं। यह फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक घर और इसमें रहने वालों के बारे में है। फिल्म से शर्मिला टैगोर भी लम्बे अर्से बाद अभिनय की दुनिया में लौट रही हैं।
नेटफ्लिक्स पर हीट वेव रिलीज हो रही है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 2022 में रिलीज हो चुकी है। यह रोमांस और धोखे की कहानी है।
3 मार्च
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म अलोन हिंदी, तमिल और तेलुगु में आ रही है। यह फिल्म इसी साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मंजू वारियर और सिद्दीक अहम भूमिकाओं में हैं।
नेटफ्लिक्स पर लव एट फर्स्ट किस रिलीज होगी। यह स्पेनिश रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
8 मार्च
नेटफ्लिक्स पर फारअवे आ रही है। यह जर्मन रोमांटिक फिल्म है।
10 मार्च
नेटफ्लिक्स पर लूथर रिलीज होगी। इदरिस एल्बा अभिनीत यह क्राइम मिस्ट्री फिल्म है। कहानी एक बेहतरीन जासूस की है, जो लंदन पुलिस के साथ था, मगर एक घटना के बाद सजा हो गयी है। लूथर एक सीरियल किलर को पकड़ने के लिए जेल तोड़कर बाहर आता है।
15 मार्च
अमेजन प्राइम वीडियो पर हॉलीवुड फिल्म ब्लैक एडम हिंदी में भी रिलीज हो रही है। ड्वेन जॉनसन अभिनीत ब्लैक एडम सुपर हीरो फिल्म है। यह 2022 में भारत में भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
24 मार्च
नेटफ्लिक्स पर हिंदी फिल्म चोर निकल के भागा आ रही है। यह क्राइम थ्रिलर है, जिसमें सनी कौशल और यामी गौतम लीड रोल्स में हैं। फिल्म की कहानी एक हाइस्ट के बारे में है, जो हवाई जहाज में होने वाली है, मगर उससे पहले प्लेन हाइजैक हो जाता है।
लायंस गेट प्ले पर मेल गिबसन की ऑन द लाइन आ रही है। फिल्म में गिबसन रेडियो चैनल के होस्ट बने हैं, जिसके पूरे परिवार को मारने की धमकी एक कॉल पर आती है।
26 मार्च
नेटफ्लिक्स पर अंग्रेजी फिल्म क्राइसिस आ रही है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म है। 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म में गैरी ओल्डमैन, अर्मी हैमर और एवांजेलिन लिली ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।
Next Story