मनोरंजन

कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी में मोबाइल लाने पर रहेगी पाबंदी, मेहमानों की लिस्ट जल्द होगी जारी

jantaserishta.com
25 Nov 2021 11:31 AM IST
कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी में मोबाइल लाने पर रहेगी पाबंदी, मेहमानों की लिस्ट जल्द होगी जारी
x

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ की शादी की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे वैसे फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। फैंस दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं। लेकिन कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर के पहले हफ्ते में राजस्थान में शादी करते नजर आएंगे। दोनों की शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर छन छन कर सामने आ रही हैं, जिसे दोनों की टीम छिपाने की पूरी कोशिश कर रही है।

अब तक रोका सेरेमनी से लेकर शादी की तैयारियां तक की जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, अब दावा किया जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी में अपनी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मेहमानों के फोन पर बैन लगा दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिए अपनी शादी का दिन काफी स्पेशल है और इसी वजह से दोनों चाहते हैं कि उनका ये दिन काफी प्राइवेट रहे। कपल चाहता है कि उनकी शादी के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक ना हो। खास बात ये है कि अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए कपल ने एक टीम भी हायर की है, जो हर चीज का ध्यान रखने वाली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना और विक्की की शादी के दौरान गेस्ट कुछ जगहों पर ही अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन फंक्शन के दौरान की कोई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, इससे पहले निक जोनस और प्रियंका ने भी अपनी शादी के दौरान मेहमानों पर ये पांबदी लगाई थी।
कटरीना और विक्की कौशल राजस्थान के सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच शाही अंदाज में शादी करेंगे। हालांकि, इससे पहले कपल अगले हफ्ते मुंबई में कोर्ट मैरिज करेगा। कोर्ट मैरिज होने के तुरंत बाद ही वह जयपुर में पूरे रिती रिवाज के साथ दो शादियां करेंगे।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद कटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर' की शूटिंग करेंगी। इसके अलावा, वह श्रीराम राघवन की फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगी। वहीं, विक्की भी अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story