मनोरंजन

पति की धज्जियां उड़ाने में जरा भी नहीं झिझकी थीं ये TV हसीनाएं, सरेआम खोला था हरकतों का कच्चा-चिट्ठा

Rounak Dey
26 Oct 2022 5:24 AM GMT
पति की धज्जियां उड़ाने में जरा भी नहीं झिझकी थीं ये TV हसीनाएं, सरेआम खोला था हरकतों का कच्चा-चिट्ठा
x
चारू असोपा ने बताया कि अब वह तलाक की प्रक्रिया से पीछे नहीं हटेंगी।
TV Actress Reveals Their Husband Real Face: समाज में अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे जुल्म पर चुप्पी साध जाती हैं और अपना मुंह खोलने से भी डरती हैं। लेकिन हमारी टीवी इंडस्ट्री की हसीनाएं ऐसी नहीं हैं। उन्होंने अपने पति के जुल्म पर न केवल उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि सरेआम उनकी जमकर धज्जियां भी उड़ाईं। इस लिस्ट में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) से लेकर 'बिग बॉस 4' (Bigg Boss 16) की विजेता रह चुकीं श्वेता तिवारी तक शामिल हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में चारू असोपा ने अपने पति राजीव सेन की पोल खोली। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन हसीनाओं पर-

चारू असोपा (Charu Asopa)
चारू असोपा ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि राजीव न केवल उनपर शक करते थे। बल्कि उन्होंने कई बार एक्ट्रेस से गाली-गलौज और उनपर हाथ भी उठाया है। चारू असोपा ने बताया कि अब वह तलाक की प्रक्रिया से पीछे नहीं हटेंगी।

दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal)
दीपशिखा नागपाल ने तलाक के बाद पति केशव अरोड़ा की जमकर धज्जियां उड़ाई थीं। उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और बताया था कि एक्स पति ने उन्हें व बच्चों को मारने की भी धमकी दी थी।

निशा रावल (Nisha Rawal)
निशा रावल ने साल 2021 में पति करण मेहरा से तलाक लिया था। उन्होंने मीडिया के सामने न केवल करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, बल्कि एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने का भी आरोप लगाया था।
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर उनके पति अभिनव शुक्ला ने आरोप लगाया था कि वह उन्हें उनके बेटे से मिलने नहीं देतीं। ऐसे में श्वेता तिवारी ने भी पति का मुंहतोड़ जवाब दिया था और सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो शेयर कर एक्स-पति का असली चेहरा सबके सामने लाया था।

रश्मि देसाई (Rashami Desai)
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी पति नंदिश संधू की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा था कि मेरा रिलेशनशिप काफी अजीब था। मैं उनके साथ तीन साल से ज्यादा नहीं रही। मैं चाहती तो उनके बारे में काफी कुछ बता सकती थी।
Next Story