मनोरंजन

‘द कपिल शर्मा शो’ की एक्ट्रेस के घर गूंजीं किलकारियां, शादी के 5 साल बाद नन्ही परी की मां बनीं रोशेल राव

SANTOSI TANDI
4 Oct 2023 8:39 AM GMT
‘द कपिल शर्मा शो’ की एक्ट्रेस के घर गूंजीं किलकारियां, शादी के 5 साल बाद नन्ही परी की मां बनीं रोशेल राव
x
गूंजीं किलकारियां, शादी के 5 साल बाद नन्ही परी की मां बनीं रोशेल राव
बिग बॉस 9’ फेम एक्ट्रेस रोशेल राव व एक्टर कीथ सिकेरा काफी समय से घर में किलकारियां गूंजने का इंतजार कर रहे थे। अब कीथ-रोशेल के साथ उनके फैंस भी खुश हैं क्योंकि सेलेब्रिटी कपल के घर नन्ही परी का आगमन हो गया है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ चुकीं रोशेल ने एक बेटी को जन्म दिया है। कपल ने अपने चाहने वालों के लिए मंगलवार (3 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से शेयर किया।
इसके साथ ही उन्होंने बेबी गर्ल का नाम भी बताया। इस प्यारी सी बिटिया का नाम सीकेरा है। रोशेल ने पोस्ट में लिखा, “भगवान ने हमें अब तक का सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है। हमारी बेबी गर्ल, बेबी सिकेरा का जन्म 1 अक्टूबर 2023 को हुआ। इतने प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी लोगों का धन्यवाद। भगवान ने हमें वह दिया जो हमने मांगा था।”
फैंस और सेलिब्रिटीज कपल को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रोड्यूसर प्रीति सिमोंस ने कमेंट किया, 'Awwww बधाई खूबसूरत दिखने वाले पैरेंट्स।' कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने कमेंट किया, 'बधाई।' आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान लिखती हैं, 'Awwww बधाई प्यारे पैरेंट्स और बेबी गर्ल का स्वागत।' पोस्ट को कॉमेडियन भारती सिंह ने लाइक किया।
साल 2018 में महाबलीपुरम में रोशेल राव व कीथ सिकेरा ने की थी शादी
उल्लेखनीय है कि रोशेल का मैटरनिटी शूट काफी वायरल हुआ था, जो काफी बोल्ड था। कपल ने एक साथ कई रोमांटिक पोज दिए थे। इससे पहले दोनों ने 2 अगस्त को कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। रोशेल व कीथ BB-9 में मिले थे और दोनों को प्यार हो गया। बाद में उन्होंने साल 2018 में क्रिश्चियन वेडिंग की थी।
दोनों ने 4 मार्च 2018 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर समंदर किनारे शादी रचाई थी। रोशेल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'झलक दिखला जा 6', 'खतरों के खिलाड़ी 5', 'नच बलिए 9’ में भी हिस्सा लिया था। वह कपिल के शो में भी लोगों का खूब मनोरंजन करती नजर आईं। कपिल शो में उनसे खूब फ्लर्ट करते हैं।
Next Story