मनोरंजन

सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में हड़कंप, मिला...?

jantaserishta.com
26 Oct 2022 9:44 AM IST
सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में हड़कंप, मिला...?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगहों पर मिला डेंगू का लार्वा मिला है. बीएमसी के मुताबिक, इंस्पेक्शन के दौरान सलमान के घर में तो नहीं, लेकिन उनकी बिल्डिंग में दो अलग-अलग जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला. इसके बाद बीएमसी ने इमारत में कुछ छिड़काव भी किए हैं.
सलमान खान को कुछ दिन पहले ही डेंगू हुआ था. डेंगू होने की वजह से उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग भी रुक गई थी. तबीयत खराब होने की वजह से सलमान ने बिग बॉस का वीकेंड का वार भी होस्ट नहीं किया था. उनकी जगह करण जौहर ने शो में होस्टिंग की कमान संभाली थी. लेकिन अब सलमान खान धीरे-धीरे डेंगू से रिकवर हो रहे हैं.
डेंगू होने के बाद सलमान खान को बीते दिन पहली बार आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया. अब सलमान की तबीयत में सुधार हो रहा है. सूत्रों की मानें तो 26 अक्टूबर के बाद से सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग भी फिर से शुरू कर सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story