मनोरंजन

फरदीन खान और नताशा माधवानी के रिश्ते में आई दरार

Rani Sahu
30 July 2023 4:42 PM GMT
फरदीन खान और नताशा माधवानी के रिश्ते में आई दरार
x
मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना चुके बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी नताशा माधवानी से अलग होने का फैसला कर लिया है। पिछले कुछ समय से दोनों एक दूसरे से अलग रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरदीन खान और नताशा माधवानी ने साल 2005 में शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी और बेटा है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जहां नताशा पिछले एक साल से लंदन में अलग रह रही हैं। वहीं फरदीन खान अपनी मां के साथ मुंबई में रह रहे हैं।
सूत्रों से पता चला है कि, दोनों के बीच काफी समय से झगड़े चल रहे थे। यही वजह है कि दोनों ने अलग होने के फैसला कर लिया है। जब इस बारे में मीडिया ने कपल से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस पर कुछ भी टिप्पणी करने से बचते हुए नजर आए। हालांकि अभी तक इन खबरों पर न तो फरदीन ने रिएक्ट किया है न ही नताशा ने।
आपको बता दें कि, फरदीन खान दिवगंत अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। नताशा माधवानी, जानी मानी 70-80s के दशक की सुपरहिट हीरोइन मुमताज की बेटी हैं। फरदीन खान और नताशा ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2005 में शादी की थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी। लेकिन अब दोनों लगभग 18 साल बाद एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर रहे हैं।

(उत्तम हिन्दू न्यूज)

Next Story