मनोरंजन

पिता के घर पर रेड पड़ी, और माधुरी शूटिंग में बिजी थीं, राजकुमार संतोषी का खुलासा

Neha Dani
17 May 2022 4:29 AM GMT
पिता के घर पर रेड पड़ी, और माधुरी शूटिंग में बिजी थीं, राजकुमार संतोषी का खुलासा
x
माधुरी ने 1989 में राम लखन और त्रिदेव में भी दमदार अभिनय कर लोगों का दिल जीत लिया।

बॉलिवुद अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने हाल ही में उन्होंने अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिस मौके पर सभी ने उनको अलग-अलग अंदाज में बधाइयां दीं। उन्होंने कुछ समय पहले OTT डेब्यू भी किया था। 'द फेम गेम' (The Fame Game) में उनके अभिनय की सराहना भी की गई थी। देखा जाए तो ऐक्ट्रेस अपने काम को लेकर बहुत डेडिकेटेड हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ का असर अपनी परफॉर्मेंस पर नहीं पड़ने देती हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी फिल्मों के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने एक इंटरव्यू में बताया है।

गेट स्‍लिम जूस से घटाएं पेट की चर्बी, जानें कैसे
दरअसल, फिल्ममेकर राजकुमार के साथ पहली बार उनकी फिल्म 'पुकार' (Pukar) में माधुरी, अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह 2001 में आई 'लज्जा' (Lajja) में भी नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक थिएटर आर्टिस्ट का किरदार निभाया था। इस वजह से उनका और ऐक्ट्रेस का रिश्ता अच्छा रहा। मतलब कि वह दोनों एक-दूसरे के बारे में जानते हैं।
पिता के घर पर रेड पड़ी, माधुरी शूटिंग में बिजी थीं
ETimes को दिए इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी ने बताया कि ऐक्ट्रेस अपनी पर्सनल और फ्रोफेशनल लाइफ एकदम अलग रखती हैं। वह कभी पर्सनल लाइफ का असर अपने परफॉर्मेंस पर नहीं पड़ने देती हैं। 'हम लोग ऊटी में शूटिंग कर रहे थे। मेरे पास प्रडक्शन इनचार्ज आया और बोला कि क्या हम लोग दोपहर 2:30 तक पैकअप कर सकते हैं क्योंकि माधुरी दीक्षित को शाम को जाना है। मैंने उसे बोला कि मैं कोशिश करूंगा। लंचटाइम के दौरान, मुझे पता चला कि माधुरी के पिता के घर पर छापेमारी हुई है। और वह इस बारे में परेशान थी। माधुरी दीक्षित की मां भी हमारे साथ शूट पर थी। लेकिन इतनी टेंशन के बावजूद, माधुरी कॉमेडी सीन की शूटिंग कर रही थी। उसने डायरेक्टर को इस बात का पता नहीं लगने दिया कि वह बहुत परेशान है और उसे जल्द-से-जल्द मुंबई पहुंचना है।'
माधुरी ने पर्सनल टेंशन को नहीं आने दिया काम के बीच
फिल्ममेकर ने आगे बताया, 'उस वक्त मुंबई की फ्लाइट बेंगलुरु से थी। तो अगर हम 3-4 बजे भी पैकअप करते तो माधुरी को ऊटी से बेंगलुरु जाना पड़ता। और फिर उसे मुंबई के लिए रात की फ्लाइट मिलती। शूट में जरा भी देरी होती तो उसकी वह रात वाली फ्लाइट भी छूट जाती। और उसको फिर सुबह तक का इंतजार करना पड़ता। इन सब चीजों के बावजूद उसने डायरेक्टर को इस बात के बारे में पता नहीं लगने दिया और वह अपना काम करती रही।'
माधुरी दीक्षित का ऐसा रहा करियर
बता दें कि माधुरी ने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1988 में आई 'तेजाब' से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। इस मूवी को इतना पसंद किया गया था कि यह उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। माधुरी ने 1989 में राम लखन और त्रिदेव में भी दमदार अभिनय कर लोगों का दिल जीत लिया।


Next Story