मनोरंजन
'जवान' की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का रहा जमावड़ा
jantaserishta.com
8 Sept 2023 2:03 PM IST

x
मुंबई: यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) स्टूडियो में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' की विशेष स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा रहा। स्क्रीनिंग के लिए सभी सेलिब्रिटीज ने काले रंग के आउटफिट पहने हुए थे। एटली द्वारा निर्देशित एक्शन एंटरटेनर में एसआरके, नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ दोहरी भूमिका में हैं।
फिल्म ने इस साल की पिछली मेगा एसआरके-स्टारर 'पठान' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसने किसी हिंदी फिल्म के लिए ओपनिंग डे पर अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन हासिल किया है। गुरुवार रात बी-टाउन के सेलिब्रिटीज के लिए वीआईपी स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग में शाहरुख खान के दोस्त और परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।
शाहरुख के अलावा स्क्रीनिंग में उपस्थित लोगों में सुपरस्टार के बच्चे आर्यन और सुहाना खान शामिल थे। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री नयनतारा भी अपने फिल्म निर्माता-पति विग्नेश शिवन के साथ स्क्रीनिंग में मौजूद थीं। स्क्रीनिंग में अनिल कपूर, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, निर्देशक कबीर खान और उनकी पत्नी और अभिनेत्री मिनी माथुर, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन, सिद्धांत चतुवेर्दी, शनाया कपूर, सुजैन खान और अर्सलान गोनी सहित अन्य लोग मौजूद थे। स्क्रीनिंग में मौजूद सभी सेलिब्रिटीज काले रंग के आउटफिट में थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा हैं। इसे 7 सितंबर को रिलीज किया गया था।
Tagsजवान स्पेशल स्क्रीनिंगफिल्म जवानजवानजवान कमाईjawan special screeningmovie jawanjawanjawan earnings
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





