मनोरंजन

जेनेलिया की तीसरी बार प्रेग्नेंसी को लेकर लग रहीं अटकलें, अनन्या के साथ शादी के सवाल पर बोले आदित्य

Mohammed Raziq
10 Sept 2023 12:54 PM IST
जेनेलिया की तीसरी बार प्रेग्नेंसी को लेकर लग रहीं अटकलें, अनन्या के साथ शादी के सवाल पर बोले आदित्य
x
अनन्या के साथ शादी के सवाल पर बोले आदित्य
एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख और एक्टर रितेश देशमुख की जोड़ी को बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक माना जाता है। फैंस उन्हें बेइंतहा चाहते हैं और उन पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। उन्हें यह पेयर कमाल लगता है। दोनों पार्टी समारोह में अधिकतर मौकों पर साथ नजर आते हैं। इसके अलावा मस्ती-मजाक के वीडियो शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में रितेश-जेनेलिया एक इवेंट में साथ आए तो एक्ट्रेस की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अटकलें लगाने लगे। दरअसल हाल ही में जेनेलिया और रितेश एक इवेंट में पहुंचे। हमेशा की तरह ही दोनों साथ में बेहद क्यूट दिख रहे थे और पैपराजी के लिए रुककर उन्होंने पोज दिया। हालांकि इस बार जिस बात पर फैंस की नजर ठहर गई वो जेनेलिया की ड्रेस और उनका पेट था।
यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जेनेलिया को देखकर कई नेटिजंस ने कमेंट किया है कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। जिस तरह से जेनेलिया पेट पर हाथ रखती दिखीं, उससे उत्सुकता और भी जग गई है। उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी 2012 को रितेश और जेनेलिया की शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं। पहले बेटे रियान का जन्म 25 नवंबर 2014 और दूसरे बेटे राहिल का जन्म 1 जून 2016 को हुआ था।
‘मुझे लगता है कि शादी के टॉपिक पर डिसकशन होने दो’
एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों काफी खबरें चल रही हैं। दोनों को कई दफा साथ में वेकेशन पर क्वालिटी टाइम बिताते स्पॉट किया गया है। पिछले दिनों दोनों गोवा थे और इससे पहले विदेश गए थे जहां से उनके कई वीडियो सामने आए थे। हाल ही में आदित्य से जब ई-टाइम्स के इंटरव्यू में पूछा गया कि उनका नाम अनन्या के साथ जुड़ रहा है तो वे शादी कब करेंगे तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शादी के टॉपिक पर डिसकशन होने दो। अच्छा है।
जब तक इस पर बात होती रहेगी, मुझे अच्छा लगेगा। और यह अच्छी बात भी है कि शादी के टॉपिक पर लोग बात कर रहे हैं, वो भी मेरी? मुझे लगता है कि चीजों को नैचुरली आगे बढ़ने दो। वही ठीक होगा। मैं रात में आराम से सोता हूं। जितनी मेरी उम्र है, मुझे तो शादी की टेंशन नहीं सताती। न ही मैं सोचता हूं। शादी जब होनी होगी, हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि आदित्य और अनन्या की उम्र में 13 साल का अंतर है।
Next Story