
x
Entertainment मनोरंजन : अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है और सेट से कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। ये जानकारी फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर आ रही है। फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। एक रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं 20 साल की सारा अर्जुन 39 साल के रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में रोमांस करती नजर आएंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में उनकी भूमिका छोटी होगी। हालांकि, रणवीर और सारा के बीच 20 साल का अंतर है। ऐसे में पर्दे पर ये अनोखी जोड़नी देखना एक अलग एहसास होगा। इसीलिए कई यूजर्स को ये खबर पसंद नहीं आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद बेशक नेटिजंस को ये खबर पसंद नहीं आई। हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक सारा अर्जुन के फिल्म का हिस्सा होने के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।
जबकि सारा के फिल्म का हिस्सा होने की खबर साल 2024 में ही सबसे पहले आई थी। इसके बाद फिल्म के सेट से कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं पिछले दिनों ‘धुरंधर’ के टीजर को लेकर भी खबर आई थी। लेकिन मेकर्स ने अभी तक फिल्म लीड एक्ट्रेस को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसे में सारा अर्जुन फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं इस बारे में कोई कंफर्म न्यूज नहीं है। चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं सारा अर्जुन ‘देइवा थिरुमगल’, ‘जय हो’ और ‘पोन्नियिन सेलवन’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
Tagsफिल्मीगलियारोंऑनस्क्रीनरोमांसखबररणवीर सिंहfilmycorridorsonscreenromancenewsranveer singhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





