मनोरंजन

फिर छाई मोनालिसा, वीडियो देख तारीफ करते थक नहीं रहे फैन्स!

Rani Sahu
31 March 2022 11:00 PM IST
फिर छाई मोनालिसा, वीडियो देख तारीफ करते थक नहीं रहे फैन्स!
x
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है, एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में ये मुकाम अपनी मेहनत की बदौलत हासिल किया है. मोनालिसा के चाहने वाले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. हाल ही में मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोवर्स पूरे हुए हैं. इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं.

मोनालिसा फैन्स के बीच खुद का क्रेज बरकरार रखने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं. इस वीडियो में मोनालिसा क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने अलग-अलग पोज़ देती दिख रही हैं. वीडियो में मोनालिसा पहले तो ब्लैक क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं, तो वहीं आगे वीडियो में मोनालिसा रेड कलर की शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं.
मोनालिसा का ये एक रील वीडियो है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं, यही वजह है कि कुछ ही घंटों में इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं फैन्स लगातार इस वीडियो में कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि मोनालिसा और उनके हसबैंड विक्रांत इन दिनों टीवी रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रहे हैं.


Next Story