मनोरंजन

फिर बोल्ड अंदाज में नजर आईं मोनालिसा, थाई हाई स्लिट गाउन में स्टाइलिश दिखीं एक्ट्रेस

Rounak Dey
5 Aug 2022 10:10 AM IST
फिर बोल्ड अंदाज में नजर आईं मोनालिसा, थाई हाई स्लिट गाउन में स्टाइलिश दिखीं एक्ट्रेस
x
भोजपुरी की टॉप हीरोइनों में से एक हैं. वो इसके अलावा टीवी, मराठी, बंगाली और बॉलीवुड तक में काम कर चुकी हैं.

भोजपुरी से लेकर टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट (Monalisa Latest Photoshoot) शेयर किया है, जिसमें उन्हें थाई हाई स्लिट गाउन में स्टाइलिश देखा जा सकता है. इसमें उनके लुक को देख ननद भी काफी इंप्रेश हो गई हैं.


सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज (Monalisa Photos) में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मोनालिसा ने थाई हाई स्लिट गाउन और टॉप में नजर आ रही हैं. इसमें उनका अभी तक के लुक से जुदा अंदाज देखने के लिए मिल रहा है. इसे काफी पसंद किया जा रहा है.


मोनालिसा ने फोटोज (Monalisa Latest Photos) को शेयर करने के साथ ही लिखा, 'कॉन्फिडेंस ब्रीड्स ब्यूटी'. लोग उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस की ननद रिया सिंह ने भी कमेंट किया है और उनके नए लुक को फायर बताया है. इसे काफी पसंद किया जा रहा है और लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
मोनालिसा को नए लुक (Monalisa New look) में देख फैंस तो मानों पागल से हो गए हैं. उन्होंने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. लोग उनकी पोस्ट पर हॉटी, ब्यूटीफुल, गॉर्जियस, ग्लैमरस और प्रीटी जैसे खूब कमेंट्स कर रहे हैं. इसमें एक्ट्रेस के लुक की जितनी तारीफ की जाए वो कम होगी.

अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा कभी भी फैंस के दिलों को धड़काने का मौका नहीं छोड़ती हैं. वो बिजी शेड्यूल से भी वक्त निकालकर अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
फैंस भी मोनालिसा की पोस्ट (Monalisa Instagram Post) को वायरल करने का मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. अब उनकी लेटेस्ट पोस्ट को महज कुछ ही देर में साढ़े नौ हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. आज मोनालिसा काफी पॉपुलर और महंगी एक्ट्रसेस में शुमार हैं. भोजपुरी की टॉप हीरोइनों में से एक हैं. वो इसके अलावा टीवी, मराठी, बंगाली और बॉलीवुड तक में काम कर चुकी हैं.


Next Story