मनोरंजन

फिर हेरा फेरी के 'तोतला सेठ' की बेटी को स्टारडम, नहीं मिला 3 मूवीज के बाद छोड़ दी Bollywood

Ashish verma
27 May 2025 8:25 PM IST
फिर हेरा फेरी के तोतला सेठ की बेटी को स्टारडम, नहीं मिला 3 मूवीज के बाद छोड़ दी Bollywood
x
3 मूवीज के बाद छोड़ दी Bollywood

New Delhi.नई दिल्ली। शरत सक्सेना हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में से एक हैं जो पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। एक बहुमुखी अभिनेता के तौर पर वह निगेटिव रोल से लेकर कॉमेडी रोल तक हर चीज के लिए मशहूर हैं। फैंस उन्हें फिर हेरा फेरी के तोतला सेठ के तौर पर खूब पसंद करते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरत की एक बेटी (Sharat Saxena Daughter) भी है, जो उन्हीं की तरह फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने आई थी।

हालांकि, उसे अपने पिता जैसा स्टारडम नहीं मिला। खास बात यह थी कि वह सलमान खान की एक फिल्म में भी नजर आई थी।कौन हैं शरत सक्सेना की बेटी?शरत सक्सेना करीब 5 दशक से बॉलीवुड में बतौर एक्टर सक्रिय हैं। उनकी दमदार एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं है। 250 से ज्यादा फिल्में कर चुके शरत ने अपने करियर के पीक पर शोभा सक्सेना से शादी की और कुछ साल बाद उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम वीरा सक्सेना रखा गया। वीरा ने भी अपने पिता की तरह फिल्म लाइन में ही करियर बनाने का फैसला किया।


Next Story