मनोरंजन

फिर छाई मोनालिसा, पति विक्रांत सिंह के साथ इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

Rani Sahu
5 April 2022 6:32 PM GMT
फिर छाई मोनालिसा, पति विक्रांत सिंह के साथ इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस
x
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति संग एक रियलिटी शो में नजर आ रही हैं।इस शो का नाम है 'स्मार्ट जोड़ी' (Smart Jodi)। आपको बता दें कि एक रियलिटी शो हैं। जिसमें कई सेलिब्रिटी कपल्स नजर आयेंगे।हाल ही मे इस शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है।

हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है। मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट वीडियो (Monalisa Dance Video) को शेयर करते हुए ये प्रोमो पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जाता सकता है कि एक्ट्रेस और उनके पति विक्रांत सिंह(Vikrant Singh)बच्चों की तरह स्कूल यूनीफॉर्म में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। आशा भोसले के सॉन्ग 'पगले' पर दोनों को थिरकते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इनका यह वीडियो धूम मचा रहा है।
लेटेस्ट वीडियो में मोनालिसा (Monalisa Look) के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक एंड ब्लू कलर की स्कर्ट पहनी हैं और इसके साथ ही उन्होंने सिर पर दो चोटी भी बनाई है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं अगर विक्रांत के लुक की बात करें तो उन्होंने भी एक्ट्रेस के साथ मैच करते हुए पिंक कलर की बैल्ट वाली हाफ पैंट और ब्लू शर्ट पहने दिख रहे हैं।
दोनों स्टार्स ने 2017 में बिग बॉस के घर में शादी की थी। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। विक्रांत और मोनालिसा 8 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे और शादी से पहले कुछ समय तक वो लिव-इन में भी रहे थे। आज के समय की बात करें तो मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक्ट्रेस ने 5 मिलियन फाॅलोवर्स पूरे किए हैं।
Next Story