मनोरंजन

फिर साथ आए Badshah और Honey Singh, भूले पुरानी दुश्मनी, मीका ने लिखा- टीम वापस...

Gulabi
23 Jan 2021 11:23 AM GMT
फिर साथ आए Badshah और Honey Singh, भूले पुरानी दुश्मनी, मीका ने लिखा- टीम वापस...
x
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कब कौन किसका दोस्त और कब कौन किसका दुश्मन बन जाए ये कह पाना ज़रा मुश्किल है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कब कौन किसका दोस्त और कब कौन किसका दुश्मन बन जाए ये कह पाना ज़रा मुश्किल है। यहां कई बार हमने करीबी दोस्तों को जानी दुश्मन बनते देखा है, वही जानी दुश्मन भी कई बार जिगरी दोस्त बन जाते है। जैसे खान वॉर के बाद शाहरुख़ और सलमान एक बार फिर अपनी सारी कड़वाहट भुलाकर साथ आ गए बिलकुल ठीक वैसे ही अब म्यूजिक इंडस्ट्री के भी 2 मशहूर सितारे लम्बे समय बाद साथ आए है।


ये कोई और नहीं बल्कि रैप की दुनिया के बादशाह और दिलो पर राज़ करने वाले यो यो हनी सिंह है। इन दोनों ने पहले एक टीम की तरह साथ काम किया। दोनों कई बार एक साथ आकर फैंस को एंटरटेन भी कर चुके है। लेकिन अचानक एक दिन ऐसा भी आया जब ये दोनों एक- दूसरे के आमने- सामने आ गए। दोनों के बीच की कड़वाहट दुनिया को साफ़- साफ़ दिखाई दी। दोनों ने एक- दूसरे पर कई बार इल्ज़ामो की बारिश भी की।
बादशाह ने तो हनी सिंह पर काम का क्रेडिट न देना का आरोप भी लगाया। साथ ही उनपर कई बार दुनिया के सामने ताने भी कसे। हनी सिंह भी कई बार बादशाह से कंपेरिजन के बाद पब्लिक्ली रुड होते दिखाई दिए। लेकिन अब लगता है की दोनों ने अपने बीच की दुश्मनी को भुला दिया है। एक बार फिर ये दोनों साथ में एक प्राइवेट पार्टी में दिखाई दिए। यहां तक की दोनों ने साथ में कैमरा पर भी पोज़ किया और ये पुरानी टीम साथ में वापस आकर डांस करती भी नज़र आई।
इन दोनों के साथ मीका सिंह भी उस पार्टी में नज़र आये। मीका ने इस ख़ास नज़ारे की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस ख़ास तस्वीर में इन तीनो की तिगड़ी बेहद ही करीब नज़र आई। फोटो शेयर करते हुए मीका ने लिखा : टीम वापस आ गई है।


अब ये फोटो और वीडियो देख कर तो यही लग रहा है की दोनों अपनी पुरानी दुश्मनी भुलाकर फिर दोस्त बन गए है। अब हो सकता है की फैंस को एक बार फिर इन दोनों को साथ में काम करते देखने का मौका मिले। अब देखना होगा की कब बादशाह और यो यो हनी सिंह साथ आकर नया सुपरहिट गाना देते है।




Next Story