मनोरंजन

फिर एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया, खतरों के खिलाड़ी बनने का था प्रबल दावेदार

Rounak Dey
1 Aug 2022 10:27 AM IST
फिर एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया, खतरों के खिलाड़ी बनने का था प्रबल दावेदार
x
इस स्टंट के लिए मिस्टर फैसू ने जन्नत जुबैर को और चेतना पांडे ने राजीव अदतिया को चुना।

टीवी से सबसे खतरनाक स्टंट रियलिटी शो लगातार टीआरपी में अपनी जगह बना रहा है। शो तेजी से अपने ग्रैंड फिलाने की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में किसी कंटेस्टेंट का ऐन वक्त पर बाहर हो जाना दर्शकों का भी दिल तोड़ जाता है। पिछले हफ्ते शो से टीवी की पॉपुलर बहू शिवांगी जोशी एलिमिनेट हो गईं थीं, तो बार फिर एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।


लास्ट वीक एलिमिनेशन स्टंट करने के लिए जन्नत जुबैर, कनिका मान और प्रतीक सहजपाल का नाम सामने आया था। इस स्टंट को करने के लिए पहले कनिका फिर जन्नत और आखिर में प्रतीक सहजपाल गए थे। स्टंट शुरू होने से पहले ही प्रतीक इतने घबरा गए थे कि उनसे से ये स्टंट हो ही नहीं पाया। इसे चलते उन्हें आखिर में इसे अबॉर्ट ही कर दिया। इसके साथ ही प्रतीक एलिमिनेट हो गए।

तो वहीं रोहित शेट्टी, प्रतिक के साथ एक प्रैंक करते भी नजर आएं। उन्होंने प्रतिक से कहा कि अगर वो ये स्टंट कर लेते हैं तो उन्हें एलिमिनेशन से बचा लिया जाएगा। इतना सुनते ही प्रतीक तैयार हो जाते हैं और हेलीकॉप्टर में बैठ जाते हैं। पर हेलीकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ जाता है और प्रतीक बुरी तरह से डर जाते हैं। बता दें कि प्रतीक सहजपाल इस सीजन में एलिमिनेट होने वाले चौथे कंटेस्टेंट हैं, इससे पहले शो से शिवांगी जोशी, कनिका मान, एरिका और अनेरी बाहर हो चुके हैं।

खतरों के खिलाड़ी 12 के 31 जुलाई के एपिसोड की शुरुआत में होस्ट रोहित शेट्टी ने घोषणा की कि हफ्ते की 'रिले' थीम जारी रहेगी। दिन का पहला स्टंट वाटर बेस्ड था। स्टंट में एक प्रतियोगी को कांच के कंटेनर के अंदर रहना था और अंदर रखे एक बॉक्स को खोलना था। उन्हें पांच चाबियां और तीन ताले दिए गए। इस स्टंट के लिए मिस्टर फैसू ने जन्नत जुबैर को और चेतना पांडे ने राजीव अदतिया को चुना।

Next Story