मनोरंजन

उर्वशी रौतेला की इस दिलकश अदाओं को देखकर थम गई पूरी महफिल, देखे PHOTO

Rounak Dey
18 Sept 2021 12:01 PM IST
उर्वशी रौतेला की इस दिलकश अदाओं को देखकर थम गई पूरी महफिल, देखे PHOTO
x
इस दौरान उन्होंने नारंगी और सुनहरी रंग की साड़ी पहन रखी थी।

सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म सिंह साब द ग्रेट में उनकी पत्नी का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्वशी आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल में ही में उर्वशी ने अपने ट्रायल रूम का एक वीडियो शेयर किया था, जिसकी वजह से उनको जमकर ट्रोल किया गया था। दरअसल, वे ट्रायल रूम के अंदर एक ड्रेस पहनकर उसे इधर-उधर एडजस्ट करती दिखी थी। इस दौरान वे अपनी जैकेट की चेन खोलकर पोज देती भी नजर आई थी और इसी वजह से लोगों ने उन्हें खरीखोटी सुनाई थी। वहीं, कुछ घंटे पहले उनका बोल्ड की जगह बेहद ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। बता दें कि वे टी-सीरिज के ऑफिस बप्पा के दर्शन करने हल्के पीले और सिल्वर रंग का शॉर्ट कुर्ता और शरारा पहनकर पहुंची थी। नीचे देखे उर्वशी रौतेला के अलावा और कौन-कौन पहुंचा गणपति के दर्शन करने..




आपको बता दें कि हर साल की इस साल भी टी-सीरिज के ऑफिस में बप्पा विराजे है। कैसेट किंग के नाम से फेमस गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार उनकी पत्नी दिव्या कुमार खोसला ने मिलकर ऑफिस में बप्पा की शानदार झांकी सजाई है।


बप्पा के दर्शन करने पहुंची उर्वशी रौतेला हल्के पीले और सिल्वर रंग का शॉर्ट कुर्ता और शरारा पहनकर पहुंची थी। इस दौरान उनके बाल खुले थे और उन्होंने लाआइट मेकअप कर रखा था।
उर्वशी रौतेला ने बकायदा फोटोग्राफर्स को पोज दिए। इस दौरान वे उन्हें कुछ समझाती भी नजर आई। लेकिन उन्होंने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क नहीं पहना था।
जानीमानी सिंगर अनुराधा पौडवाल भी बप्पा के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने नारंगी और सुनहरी रंग की साड़ी पहन रखी थी।


Next Story