मनोरंजन
जल्द खत्म होगा फैंस का इंतजार! भारती सिंह ने दिखाई अपने 18 दिन के बेटे की झलक
Rounak Dey
21 April 2022 11:21 AM IST

x
हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।
भारतीय कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) अपनी मदरहुड जर्नी पर निकल पड़ी हैं। शादी के चार साल बाद भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। हालांकि, नई मां भारती ने अपनी डिलीवरी के बारह दिनों के भीतर ही अपना काम फिर से शुरू कर दिया था। उन्होंने खुलासा किया था कि, उनके लिए अपने नवजात शिशु को घर पर छोड़ना आसान नहीं था, लेकिन काम तो काम है।
3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बच्चे के आने की घोषणा की थी। इस जोड़े ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ ही बताया था कि, वह एक बेटे के माता-पिता बने हैं।
20 अप्रैल 2022 को भारती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें हम भारती के बच्चे के प्यारे पैरों को देख सकते हैं, उसने नीले रंग का पायजामा पहना है। बिंदास मां ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिल वाली तीन इमोजी बनाई है।
15 अप्रैल 2022 को भारती सिंह काम पर लौट आई थीं और अपने बच्चे को घर पर छोड़ने के भाव उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहे थे। अपने शो 'हुनरबाज' के सेट से एक वीडियो में भारती ने खुलासा किया था कि, वह बहुत रोई थीं। उन्होंने साझा किया था कि, उनका बच्चा वास्तव में छोटा है और उसे घर पर छोड़ना एक कठिन काम है, लेकिन काम ही काम है।
खैर, हम सभी भारती के बच्चे का पूरा लुक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको कॉमेडियन द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।
Next Story





