मनोरंजन

शाहरुख खान के फैंस का इंतजार हुआ अब खत्म!

HARRY
7 May 2023 2:32 PM GMT
शाहरुख खान के फैंस का इंतजार हुआ अब खत्म!
x
सितंबर में होगी फिल्म ”जवान” रिलीज

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ”जवान” का नया पोस्टर जारी किया गया है। King khan की फिल्म ‘जवान’ को लेकर पिछले कुछ समय से कयास भी लगाए जा रहे थे। साथ ही, उनके फैन्स को ”जवान” फिल्म की रिलीज डेट का भी बेसब्री से इंतजार था।

‘जवान’ का लेटेस्ट पोस्टर काफी खतरनाक है, जिसके देखने के बाद इस फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ जाएगी। हाल ही में शाहरुख खान ने एक पोस्ट शेयर किया है।

इसमें उन्होंने बताया कि ”जवान” वर्ल्डवाइड 7 सितंबर 2023 को आएगी। फैंस में इसे लेकर काफी उत्सुकता है।

ट्विटर पर इसे अब तक 1 लाख 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह 17 सेकंड का है। फिल्म का निर्माण गौरी खान कर रही हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया है। इसमें एक व्यक्ति को कूदते हुए देखा जा सकता है। शाहरुख खान का अंदाज फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। ‘जवान’ के फिल्म में आपको किंग खान के अपॉजिट साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा है। नयनतारा की यह शाहरुख के साथ पहली हिंदी फिल्म भी है।

इसके साथ आपको इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्रा है। खास बात यह भी है कि दीपिका पादुकोण फिर एक बार किंग खान के साथ इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगी। जो कि फैंस के लिए काफी ज्यादा उत्साह बढ़ा देने वाली बात है।

शाहरुख खान कि हाल ही में, फिल्म पठान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। फिल्म पठान में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका थी। वहीं, फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। इस फिल्म ने पूरे विश्व में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय किया था।

Next Story