मनोरंजन
Bigg Boss 17 के लिए खत्म होगा इंतजार, जानिए इस सीजन से जुड़ी डिटेल्स
Mohammed Raziq
28 Sept 2023 4:00 PM IST

x
जानिए इस सीजन से जुड़ी डिटेल्स
सलमान खान हर साल की तरह इस साल भी रियलिटी शो बिग बॉस 17 में बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं। एक्टर टेलीविजन स्क्रीन पर फिर से वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार शाम को बिग बॉस 17 का प्रोमो रिलीज हो चुका है। प्रोमो में सलमान का लुक काफी अलग दिख रहा है। आज हम आपको बिग बॉस 17 के बारे में कुछ खास बताने वाले हैं।
बिग बॉस 17 कब होगा शुरू
बिग बॉस 17 शो 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। बिग बॉस 17 का प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुका है। प्रोमो में सलमान खान तीन नए अवतार में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 17 की टाइमिंग सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार व रविवार रात 9 बजे से है।
बिग बॉस 17 के होस्ट
हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस 17 को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। प्रोमो में सलमान खान का लुक काफी खास है। प्रोमो में सलमान खान का लुक और अंदाज दोनों ही अलग दिख रहा है। प्रोमो के साथ ही कैप्शन लिखा गया है कि- 'बिग बॉस दिखाएंगे एक अलग रंग, जिसे देखकर आप सब रह जाएगे दंग'।
बिग बॉस 17 में क्या होगा खास
बिग बॉस 16 की तरह बिग बॉस 17 में भी दर्शक इस शो को 24 घंटे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 24 घंटे लाइव देख सकते हैं। बिग बॉस 16 को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वैसे ही बिग बॉस 17 से भी मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
Next Story





