मनोरंजन
'फुकरे 3' से काफी पीछे 'द वैक्सीन वॉर', बूस्टर डोज की जरूरत
jantaserishta.com
1 Oct 2023 4:30 PM IST

x
नई दिल्ली: विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पिछले साल 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ जबरदस्त हिट कमाई की थी, जो बॉक्स-ऑफिस पर सफल होने के साथ-साथ बेहद विवादास्पद भी थी। कोवैक्सिन की कहानी पर उनकी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' से काफी उम्मीदें थीं।
हालांकि, नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी की मुख्य भूमिका वाली 'द वैक्सीन वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती चार दिनों में बहुत खराब प्रदर्शन किया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्कडॉटकॉम के अनुसार, फिल्म ने छह करोड़ रुपये का शुद्ध संग्रह (18 प्रतिशत जीएसटी हटाकर) दर्ज किया है। इस आंकड़े में रविवार को अनुमानित 2.5 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई शामिल है, जिसकी पुष्टि सोमवार को ही की जाएगी।
'द कश्मीर फाइल्स' से तुलना करें तो उसने पहले दिन 27.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि 'द वैक्सीन वॉर' ने 3.55 करोड़ रुपये से शुरुआत की। कश्मीरी हिंदुओं की कहानी पर आधारित फिल्म ने कुल 250.41 करोड़ रुपये कमाए और 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही।
'द वैक्सीन वॉर' ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले भी खराब प्रदर्शन किया है। पुलकित शर्मा की 'फुकरे 3' ने 28.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। राघव लॉरेंस और कंगना रनौत अभिनीत तमिल हॉरर कॉमेडी 'चंद्रमुखी 2' ने भी 17.46 करोड़ रुपये कमाये हैं। ट्रेड विश्लेषक इस सवाल पर बहस कर रहे हैं कि क्या अग्निहोत्री ने फिल्म निर्माण की अपनी प्रचार शैली का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर लिया है?
भावनात्मक और विभाजनकारी मुद्दे पर केंद्रित 'द कश्मीर फाइल्स' के विपरीत 'द वैक्सीन वॉर' में कोई 'दुश्मन' नहीं है जो दर्शकों को उत्साहित कर सके। खोजी पत्रकारों का वैक्सीन के बारे में असुविधाजनक सवाल पूछना 'दुष्ट' जेएनयू प्रोफेसरों और जिहादी आतंकवादियों की आकर्षित करने की शक्ति से मेल नहीं खाता है। अग्निहोत्री की फिल्मों को एक 'रोमांचक' दुश्मन की जरूरत होती है, जो 'द वैक्सीन वॉर' में नहीं है। इसके अलावा, कश्मीर के मुद्दे के विपरीत, कोवैक्सिन पर राय विभाजित है।
इसकी संभावना नहीं है कि 'द वैक्सीन वॉर' के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में कोई बढ़ोतरी होगी, जब तक कि राजनेता इसके पीछे नहीं लामबंद नहीं होते (जैसा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने 'द कश्मीर फाइल्स' के मामले में किया था), लेकिन अब तक इसके कोई संकेत नहीं हैं।
Tagsद वैक्सीन वॉरफुकरे 3विवेक रंजन अग्निहोत्रीबूस्टर डोजThe Vaccine WarFukrey 3Vivek Ranjan AgnihotriBooster Dose
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





