मनोरंजन

इन बॉलीवुड स्टार्स का सच्चा प्यार रहा गया अधूरा, एक की शादी तक पहुंच गई थी बात

Rounak Dey
1 Dec 2022 5:12 AM GMT
इन बॉलीवुड स्टार्स का सच्चा प्यार रहा गया अधूरा, एक की शादी तक पहुंच गई थी बात
x
कई ऐसे स्टार्स के नाम भी देखने को मिल जाएंगे जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
Bollywood Stars Incomplete Love Story: बॉलीवुड में अफेयर और ब्रेकअप बेहद आम बात है। कई बार ऐसी लवस्टोरी सामने आ जाती है, जिसके बारे में कभी सोचा नहीं था, तो कई बार स्टार्स के ब्रेकअप लोगों को हैरान कर देते है। आज बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जिनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई थी। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक का नाम शामिल है। आपको इस लिस्ट में कई ऐसे स्टार्स के नाम भी देखने को मिल जाएंगे जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
राज कपूर-नरगिस
बॉलीवुड एक्टर राज कपूर और एक्ट्रेस नरगिस की लव पुरानी लव स्टोरी में से एक है। जानकारी के लिए बता दें कि राज कपूर तब शादीशुदा थे। लेकिन दोनों के अफेयर को लेकर बी-टाउन में खूब चर्चा होती थी। नरगिस ने अचानक से सुनील दत्त से शादी करने का फैसला कर लिया, जिसने राज कपूर को हिला कर रख दिया।
संजीव कुमार-हेमा मालिनी
संजीव कुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी को बेहद चाहते थे। दोनों के अफेयर को लेकर काफी खबरें भी चली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजीव कुमार हेमा से शादी करना चाहते थे।
महेश भट्ट-परवीन बॉबी
महेश भट्ट और परवीन बॉबी की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही। खबरों की माने तो परवीन बॉबी महेश भट्ट के प्यार में पागल थी। लेकिन इसके बाद भी इन दोनों कि लव स्टोरी पूरी नहीं हो पाई।
अमिताभ बच्चन-रेखा
अमिताभ बच्चन-रेखा के अफेयर को लेकर आज भी काफी चर्चा होती है। इन दोनों की लव स्टोरी भी कभी पूरी नहीं हो पाई। अमिताभ बच्चन ने जया से शादी कर ली।

Next Story