मनोरंजन

अंतिम द फाइनल ट्रूथ फिल्म का ट्रेलर, सलमान खान ने शेयर किया यूट्यूब लिंक

jantaserishta.com
25 Oct 2021 4:27 PM IST
अंतिम द फाइनल ट्रूथ फिल्म का ट्रेलर, सलमान खान ने शेयर किया यूट्यूब लिंक
x

सलमान खान की एक्शन ड्रामा मूवी अंतिम द फाइनल ट्रूथ का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है. फैंस लंबे समय से अंतिम का ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, अब 25 नवंबर को उनका ये इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है. सलमान खान ने ट्वीट कर ट्रेलर के लॉन्च की टाइमिंग और इसका यूट्यूब लिंग शेयर किया है.

अंतिम द फाइनल ट्रूथ का ट्रेलर एक मेगा इवेंट में लॉन्च किया जाएगा. इसके अलावा यूट्यूब पर यह 25 नवंबर शाम 6 बजे रिलीज किया जाएगा. सलमान ने फैंस के लिए इसका लिंक पहले ही शेयर कर दिया है. मुंबई समेत इंदौर, गुरुग्राम और नागपुर में भी अंतिम का ट्रेलर PVR में लॉन्च होने वाला है.
इससे पहले अंतिम के टीजर में सलमान खान और आयुष शर्मा का इंटेंस लुक और एक्शन सीक्वेंस की झलक दिखाई गई है. टीजर में सलमान का वॉयसओवर सुना जा सकता है. 'जिस दिन ऐ सरदार दी हटेगी सब दी फटेगी...' पगड़ी पहने सरदार के लुक में सलमान फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. उम्मीद है टीजर की तरह ट्रेलर भी फैंस की उत्सुकता को कायम रखेगी.
फिल्म से सलमान और आयुष का लुक पहले ही सामने आ चुका है. आयुष रुहुलिया और सलमान राजवीर के किरदार में नजर आने वाले हैं. महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 नवंबर को रिलीज होगी. इसमें सलमान और आयुष के अलावा मह‍िमा मकवाना भी अहम भूमिका में हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story