मनोरंजन

अभिनेता रणबीर कपूर और एक्टर संजय दत्त की लीड रोल वाली फिल्म 'शमशेरा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Ritisha Jaiswal
24 Jun 2022 2:57 PM IST
अभिनेता रणबीर कपूर और एक्टर संजय दत्त की लीड रोल वाली फिल्म शमशेरा  का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
x
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की लीड रोल वाली फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की लीड रोल वाली फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें संजय दत्त और रणबीर कपूर के लुक को दिखाया गया है। 'शमशेरा' में संजय दत्त विलेन के अवतार में नजर आने वाले हैं तो वहीं रणबीर कपूर डाकू के रोल में नजर आएंगे।बात अगर ट्रेलर की करें तो इसमें शुरुआत से लेकर आखिर तक एक्शन सीन्स की भरमार है।

एक्शन-थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद इंटरनेट पर 'शमशेरा' के स्टार्स ट्रेंड भी करने लगे हैं।
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और संजय दत्त के अलावा एक्ट्रेस वाणी कपूर और रोनित रॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 22 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है




Next Story