मनोरंजन

फिल्म 'पठान' का ट्रेलर 10 जनवरी को होगा रिलीज, शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी

Neha Dani
9 Jan 2023 7:45 AM GMT
फिल्म पठान का ट्रेलर 10 जनवरी को होगा रिलीज, शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी
x
अब फिल्म रिलीज होने पर पता चलेगा कि गाने को लेकर बदलाव किए गए या नहीं।
Pathaan Trailer Release Date Out: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं और इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से 'पठान' के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी है। इसके बाद तो फैंस का एक्साइटमेंट डबल हो गया है। आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्श में बनने वाली फिल्म 'पठान' का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।
फिल्म 'पठान' का ट्रेलर 10 जनवरी को होगा रिलीज
फिल्म 'पठान' के तीनों स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर की रिलीज डेट बताई है। फिल्म 'पठान' का ट्रेलर 10 जनवरी यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर की जानकारी मिलने पर फैंस ने तीनों स्टार्स के सोशल मीडिया हैंडल के कमेंट सेक्शन में रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। इस तरह से पता चलता है कि वह फिल्म को लेकर कितना एक्साइटेड हैं। एक बात ये भी है कि शाहरुख खान 5 साल बाद लीड एक्टर के तौर पर बड़े पर्दे पर देखने वाले हैं। वह पिछली बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे।
फिल्म 'पठान' के गाने को लेकर हो रहा है विवाद
बताते चलें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के फिल्म 'पठान' में गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर काफी विवाद हो रहा है। इसको लेकर आम से लेकर खास तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल फिल्म के गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा बिकिनी पहनी हुई है और इस पर लोगों का कहना है कि उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद से शाहरुख खान की फिल्म का विरोध शुरू हो गया। खबर आई थी कि फिल्म 'पठान' को सीबीएफसी को भेजा गया था और फिल्म को एडिट करके दोबारा सबमिट करने के लिए कहा गया था। अब फिल्म रिलीज होने पर पता चलेगा कि गाने को लेकर बदलाव किए गए या नहीं।
Next Story