
x
Entertainment मनोरंजन : साउथ एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' का ट्रेलर 13 जून को लॉन्च होने वाला था। इसके लिए इंदौर में एक प्री-रिलीज इवेंट भी रखा गया था लेकिन अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के चलते यह कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।
मेकर्स ने फिल्म ‘कन्नप्पा’ के ट्रेलर रिलीज को भी एक दिन के लिए टाल दिया है। विष्णु मांचू ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुखद घटना पर एक ट्वीट किया। इसमें वह लिखते हैं, ‘आज अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए मेरा दिल दुखी है। मैं गहरे शोक में हूं। हम फिल्म फिल्म 'कन्नप्पा' ट्रेलर रिलीज को एक दिन के लिए टाल रहे हैं। कल इंदौर में होने वाले प्री-रिलीज इवेंट भी रद्द कर रहे हैं।
इस कठिन समय है। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं।’ बता दें कि फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मांचू के अलावा अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, महेश बाबू, प्रभास, रघु बाबू और मधु भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म के टीजर में उनका लुक भी सामने आया था। ये है फिल्म की कहानी फिल्म 'कन्नप्पा' की कहानी की बात की जाए तो यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, इसका डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की भूमिका निभाई है, जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त है।
Tagsट्रेलररिलीजआयोजकोंइवेंटरद्दकन्नप्पाTrailerReleaseOrganisersEventCancelledKannappaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





