मनोरंजन

धमाकेदार है धनुष की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' का ट्रेलर, आपने देखा क्या

Subhi
25 May 2022 4:11 AM GMT
धमाकेदार है धनुष की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन का ट्रेलर, आपने देखा क्या
x
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और बेहतरीन कलाकार धनुष के फैंस के लिए बेहतरीन खबर है। उनकी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में धनुष कई मशहूर इंटरनेशनल कलाकारों के साथ नजर आएंगे, जिनमें कैप्टन अमेरिका फेम क्रिस एवांस और रायन गोसलिंग शामिल हैं।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और बेहतरीन कलाकार धनुष के फैंस के लिए बेहतरीन खबर है। उनकी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में धनुष कई मशहूर इंटरनेशनल कलाकारों के साथ नजर आएंगे, जिनमें कैप्टन अमेरिका फेम क्रिस एवांस और रायन गोसलिंग शामिल हैं।

फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है। रूसो ब्रदर्स दुनियाभर में एवेंजर्स और कैप्टन अमेरिका सीरीज की फिल्मों के लिए जाने-जाते हैं। इससे पहले नेटफ्लिक्स के लिए उन्होंने एक्सट्रैक्शन का निर्माण किया था, जिसमें क्रिस हेम्सवर्थ और रणदीप हुड्डा लीड रोल्स में थे।

इस ट्रेलर का धनुष के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नेटफ्लिक्स ने मंगलवार देर शाम ट्रेलर जारी करके जानकारी दी कि फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी। ट्रेलर में सभी मुख्य कलाकारों को जगह दी गयी है।

मुख्य रूप से ट्रेलर में रायन गोसलिंग और क्रिस एवांस के बीच फेस ऑफ दिखाया गया है, जो अमेरिकी गुप्तचर संस्था सीआईए के एजेंट बने हैं। क्रिस एवांस का किरदार लॉयड बागी हो चुके कोर्ट जेंट्री (रायन) के पीछे है। लगभग 1.59 मिनट के ट्रेलर में धनुष को सिर्फ एक दृश्य में दिखाया गया है।

हालांकि, उतनी ही देर में धनुष ने अपने अंदाज से अपनी दमदार मौजूदगी के संकेत दे दिये हैं। इस दृश्य में धनुष हॉलीवुड एक्टर के साथ भिड़ते हुए नजर आते हैं। धनुष ने ट्रेलर सोशल मीडिया में शेयर किया है।

सोमवार को नेटफ्लिक्स ने फिल्म के सभी मुख्य किरदारों के पोस्टर्स जारी किये थे, जिनमें धनुष को लीदल फोर्स नाम दिया था, मगर ट्रेलर देखकर धनुष के तमाम फैंस निराश हैं, क्योंकि उनकी प्रेजेंस बहुत कम है।

फैंस उनकी ब्लिंक एंड मिस एपीयरेंस से नाराज दिखे। इंस्टाग्राम पर कई फैंस ने ट्रेलर पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने नेटफ्लिक्स पर धनुष को इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, कुछ फैंस उन्हें देखकर खुश हैं। हालांकि, यह अभी पहली झलक है। हो सकता है, भविष्य में आने वाले ट्रेलर्स में धनुष की प्रेजेंस ज्यादा हो।


Next Story