मनोरंजन
इस दिन होगा 'सजा ए मृत्युदंड' का टेलीविजन प्रीमियर, जानें किस चैनल पर दस्तक देगी फिल्म
Rounak Dey
4 Jan 2023 2:02 PM IST

x
इस मूवी के लिए काफी उत्साहित हैं और 7 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Yamini Singh film TV premiere: भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि वो खेसारी लाल यादव की फिल्म 'गॉडफादर' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। वहीं बीते दिनों वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। उनका एक गाना 'तेल' रिलीज हुआ था, जिसपर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। इस बीच यामिनी सिंह की एक फिल्म को लेकर रिपोर्ट सामने आई है , जिसमें ये बताया गया है कि उनकी और यश कुमार की फिल्म 'सजा ए मृत्युदंड' का टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है।
इस दिन होगा 'सजा ए मृत्युदंड' का टेलीविजन प्रीमियर
रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'सजा ए मृत्युदंड' का टेलीविजन प्रीमियर 7 जनवरी शनिवार शाम 6.30 बजे से भोजपुरी सिनेमा चैनल पर किया जाएगा। इस मूवी में यामिनी सिंह एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी। उनका ये रोल काफी दमदार होगा। वहीं स्टार एक्टर यश कुमार इस मूवी में अपने अंदाज में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में अवधेश मिश्रा, देव सिंह, महेश आचार्य, बालेश्वर सिंह, अनामिका गौतम और प्रीति सिंह जैसे कलाकर भी मौजूद हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 'सजा ए मृत्युदंड' को मशहूर निर्देशक राज किशोर प्रसाद ने डायरेक्ट किया है। वहीं अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद,मोनिका सिंह और चंद्रेश मेहता इस फिल्म के निर्माता हैं।
बताते चलें कि फिल्म 'सजा ए मृत्युदंड' में आपको काफी एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी भी काफी अच्छी है। वहीं इसके गानों की बात करें तो इसमें कुछ नया सुनने को मिलेगा। इस मूवी के गानों में संगीत साजन मिश्रा ने दिए हैं वहीं इसके बोल राजेश मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखे हैं। फैंस इस मूवी के लिए काफी उत्साहित हैं और 7 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
TagsJanta Se Rishta Latest NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se Rishta News WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsPublic Relations Hindi NewsPublic Relations Big NewsCountry-World NewsState wise newsHind newstoday's newsbig newsrelation with publicnew newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





