मनोरंजन
'अंदाज अपना अपना' समेत इन फिल्मों की भी रही यही कहानी, पहले फ्लॉप फिर री-रिलीज पर हुईं हिट
jantaserishta.com
25 April 2025 10:56 AM IST

x
मुंबई: सलमान खान और आमिर खान स्टारर फिल्म 'अंदाज अपना अपना' 25 अप्रैल को री-रिलीज हो रही है। फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, शहजाद खान, परेश रावल, शक्ति कपूर जैसे शानदार कलाकार हैं। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी, लेकिन उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी, हालांकि बाद में यह कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म की श्रेणी में शामिल हो गई। यह सिर्फ इस फिल्म के साथ ही नहीं हुआ, जो पहले फ्लॉप हुई हो और बाद में उसे पर्दे पर उतारा गया। ऐसी कई फिल्में हैं, जो फ्लॉप होने के बाद हिट हो गईं!
लैला मजनू- साजिद अली की फिल्म 'लैला मजनू' साल 2018 में रिलीज हुई थी, लेकिन उस वक्त इसे दर्शकों का इतना प्यार नहीं मिला, लेकिन जब इसे 9 अगस्त, 2024 को दोबारा रिलीज किया गया तो इस फिल्म ने शानदार कमाई की। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्टर अविनाश तिवारी ने कैस भट्ट और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने लैला का किरदार निभाया।
तुम्बाड- 2018 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' उस वक्त बुरी तरह फ्लॉप हुई। बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई, लेकिन जब इसे 13 सितंबर 2024 को दोबारा रिलीज किया गया तो दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। फिल्म के कलेक्शन ने सभी को चौंका कर रख दिया। फिल्म में एक्टर सोहम शाह ने विनायक राव का किरदार निभाया।
सनम तेरी कसम- एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' साल 2016 में रिलीज हुई थी, लेकिन उस वक्त यह पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप रही, लेकिन इस साल वैलेंटाइन के मौके पर इस फिल्म को 7 फरवरी को री-रिलीज किया गया।
जाने भी दो यारो - निर्देशक कुंदन की क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'जाने भी दो यारो' 12 अगस्त 1983 में रिलीज हुई थी, लेकिन उस वक्त यह दर्शकों के मन में कुछ खास जगह नहीं बना पाई थी। 2 नवंबर 2012 को इस फिल्म को जब री-रिलीज किया गया, तो भारी संख्या में दर्शक फिल्म को देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, रवि बस्वानी, पंकज कपूर और सतीश शाह जैसे अभिनेता शामिल हैं। फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली। आज भी कॉमेडी जॉनर में हिंदी सिने जगत की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





