मनोरंजन

फिल्म 'लकड़बग्घा' की कहनी, रिद्धि डोगरा समेत ये सितारे आएंगे नजर

Rounak Dey
18 Oct 2022 4:24 AM GMT
फिल्म लकड़बग्घा की कहनी, रिद्धि डोगरा समेत ये सितारे आएंगे नजर
x
यह फिल्म जानवरों की दुर्दशा और उनके कल्याण पर आधारित है।'
एक्टर अंशुमन झा, रिद्धि डोगरा, परेश पाहुजा और मिलिंद सोमन स्टारर फिल्म 'लकड़बग्घा' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इसी बीच फिल्म का टीजर पोस्टर सामने आया है। मिलिंद सोमन समेत सभी कलाकारों के पहले लुक को देखने के लिए फैंस बेताब है। ये मूवी एक एक्शन ड्रामा है जिसमें मुख्य किरदार जानवरों का रक्षक है। बता दें कि ये मूवी जल्द ही रिलीज होने वाली है।
फिल्म 'लकड़बग्घा' की कहनी
फिल्म की कहनी कुछ इस प्रकार है दरअसल, मूवी में एक लड़का है जो अवैध पशु व्यापार उद्योग के खिलाफ लड़ने के मिशन पर है। जानवरों से प्यार करने वाला रक्षक अर्जुन बख्शी, अपने गोद में लिए हुए भारतीय आवारा कुत्तों की रक्षा करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। वो ये पता लगाने में कामयाब हो जाता है कि कोलकाता बंदरगाह पर अवैध पशु व्यापार का काम चल रहा है। आगे जांच में ये पता चलता है कि भारतीय लकड़बग्घा की एक दुर्लभ प्रजाति का कॉर्बेट नेशनल पार्क से अपहरण कर लिया गया है और इसे गैर कानूनी रूप से बेचने की तैयार हो रही है।

अंशुमन झा ने कही ये बात
अंशुमन झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस फिल्म के बारे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, 'जानवर और एक्शन फिल्में मेरे दो सबसे बड़े जुनून हैं। हम भी अकेले तुम भी अकेले में एक समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका निभाने के बाद मैं कुछ उच्च एक्शन लेकिन एकदम नया करना चाहता था। मैंने अपने जीवन के 12 महीने प्रशिक्षण और शूटिंग में दिए हैं।'
बॉलीवुड में धूम मचाएंगी रिद्धि डोगरा
बताते चलें कि टीवी और वेब पर तहलका मचाने वाली रिद्धि इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'ये फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। फिल्म की कहानी हृदय को छू जाने वाली है। हर रोज आप ऐसी फिल्म नहीं देखते हैं जिसमें मसाला के साथ कॉन्टेंट का अच्छा मिक्सचर हो। यह फिल्म जानवरों की दुर्दशा और उनके कल्याण पर आधारित है।'

Next Story