मनोरंजन

सपना चौधरी के संघर्ष की कहानी, बयां की हकीकत

Nil dhankar
29 March 2022 7:24 AM IST
सपना चौधरी के संघर्ष की कहानी, बयां की हकीकत
x

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस जिसका नाम ही काफी है. सपना को ये नाम और शोहरत किसी ने हथेली पर परोस कर नहीं दी थी. ये सब कुछ उन्होंने खुद की मेहनत के दम पर कमाया है. सपना आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिये उन्होंने दिन-रात एक कर दिये. पर फिर दुनिया ने उन्हें ताने मारना नहीं छोड़ा. पुरुष प्रधान देश में किसी भी महिला का आगे बढ़ना कई लोगों को अखरता है. सपना बचपन से इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं. पर पिता की मौत के बाद घर के हालात बिगड़ गये. ऐसे में उन्होंने अपने घर की जिम्मेदारी संभाली और डांस करना शुरू कर दिया. सपना ने भले ही मजबूरी में इस काम की शुरुआत की. पर आज यही डांस उनका पैशन बन चुका है.

हांलाकि, सपना के लिये करियर की ऊचाईयों को छूना बिल्कुल आसाना नहीं था. सपना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना बता रही हैं कि लोग उन्हें नाचने वाली जैसे शब्दों से नावजते थे. आंखों में आंसू लिये वो कहती हैं कि अगर मेरे नाचने से मेरा परिवार चलता है, मेरी मां भाई और बहन की जिंदगी चलती है, तो मुझे कोई गम नहीं है.

सपना की ये बातें किसी का भी दिल पिघला दें. लोगों की गंदी-गंदी बातें सुनने के बावजूद सपना चौधरी ने जिस तरह खुद को साबित किया है. उसके लिये सपना की जितनी तारीफ करें कम ही हैं. हरियाणवी क्वीन की सफलता इस बात का सबूत भी है कि दुनिया चाहें कुछ बोले, अगर दिल जिद्दी हो तो आप अपनी मंजिल पा ही लेते हैं.



Next Story