मनोरंजन

सलमान के ब्रेसलेट की खास‍ियत, क्यों पहनते हैं इसे, इस वीडियो में खुद बताया

jantaserishta.com
3 Jan 2022 10:20 AM IST
सलमान के ब्रेसलेट की खास‍ियत, क्यों पहनते हैं इसे, इस वीडियो में खुद बताया
x

नई द‍िल्ली: सलमान खान अपने जन्मद‍िन से पहले एक हादसे का श‍िकार होते होते बचे हैं. एक्टर को सांप ने डस लिया था. खुशक‍िस्मती से सांप जहरीला नहीं था, जिस कारण सलमान को कोई नुकसान नहीं हुआ. इससे पहले भी एक्टर ने अपने ऊपर आने वाली मुसीबतों को चकमा दिया है. अब ये चमत्कार है या किसी की दुआ, ये तो नहीं पता, पर इन सभी मौक‍ों पर सलमान के हाथ में उनका ब्रेसलेट हमेशा दिखा है.

सलमान इस ब्रेसलेट के ब‍िना शायद ही कभी नजर आते हैं. उन्होंने एक बार अपने एक फैन को इसकी खास‍ियत के बारे में बताया था. सलमान कहते हैं- 'मेरे पापा इसे पहना करते थे, उस वक्त मैं इस ब्रेसलेट से खेलता था. और फिर जब मैं काम करने लगा, उन्होंने मेरे लिए ब‍िल्कुल ऐसा ही ब्रेसलेट दिलाया. इस पत्थर को फिरोजा कहते हैं.'
आगे सलमान ने अपने ब्रेसलेट में लगे पत्थर के बारे में बताया. वे कहते हैं- 'सिर्फ दो किस्म के जीते हुए पत्थर हैं. जब कोई निगेट‍िव‍िटी आपकी तरफ आती है तो ये पत्थर उस निगेट‍िव‍िटी को पहले अपनी तरफ लेता है, उसमें नसें बन जाती हैं और वह क्रैक हो जाता है. ये मेरा सातवां पत्थर है.'
सलमान के लिए यह ब्रेसलेट बहुत मायने रखता है. सालों पहले पनवेल के फार्महाउस में सलमान अपने दोस्तों संग पार्टी कर रहे थे, जब उनका ब्रेसलेट खो गया. उस वक्त सलमान का चेहरा उतर गया था, वे निराश हो गए थे. हालांकि उन्हें शांत रहकर दोस्तों के साथ ब्रेसलेट ढूंढना शुरू किया. फिर अश्मित पटेल ने सलमान को उनका ब्रेसलेट दिया जो स्व‍िम‍िंग पूल में ग‍िर गया था. ब्रेसलेट मिलते ही सलमान का चेहरा ख‍िल उठा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story